BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शक की सुई मृतका के पति पर घटना का होगा शीघ्र खुलासा-एसएसपी

घर के बाहर लोगों का हुजूम घर में घुसकर दो बेटों सहित मा की गलारेत कर हत्या

एक साथ तीन हत्याओं से थराया शहर, 

एसएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, 

मथुरा। कानून व्यवसथा के नाम पर सत्ता में काबिज हुई योगी सरकार कानून व्यवस्था को बनाये रखनें में असफल साबित हो रही हैं। बीतीरात बदमाशों ने प्रदेशी की योगी सरकार व जनपद के एसएसपी को चुनौती देते हुए घर में घुसकर दो बेटो सहित माॅ की गला रेत कर हत्या कर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। एसएसपी स्वप्निल ममगई, एसपी सिटी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एसएसपी ने घटना की गंभीरता से लेते हुए ट्रिपल हत्याकाण्ड का शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के गणेश गणेश पूरम में 35 वर्षीय शशि देवी पत्नी बाबूलाल अपने दो बेटे व छह वर्षीय बेटी के साथ घर में सो रही थी कि रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 10 वर्षीय व 12 वर्षीय पुत्र व इनकी माॅ शशि दी की बड़ी बेंहरमी से गला रेत कर हत्या कर दी और बदमाश आराम से घर से भाग गये। घटना की जानकारी रविवार प्रातः उस समय हुई जब मृतका का 6 वर्षीय बड़ी बेटी की पडौसियों के पास रोने का आवाज सुनी। पहले तो पडौसियों ने रोने का आवास को महज साधारण रोने की होकर नजर अन्दाज कर दिये लेकिन जब काफी देर तक बालिका की आवाज आती रही तो पडौसी शशि के घर पर पहुंचे तो अन्दर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गये। अन्दर शशि व उसके दोनो बेटों की लाश खून से लथपथ पडी हुई थी और छह वर्षीय वेटी का रो रो कर बुरा हाल था। पडौसियों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलतें ही थाना प्रभारी सदर बाजार मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। जिन्होंने घटना की गंभीरता को देख घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया। 

सूचना पर एसएसपी स्वप्निल ममर्ग एसपी सिटी श्रवण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश वशिष्ठ भी मौके पर पहुंच गये। शहर में एकसाथ हुई तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त था। एसएसपी ने घटना सथल पर पत्रकारों को बताया कि घटना वास्तव में गंभीर है पुलिस ने घटना की जाॅच शुरू कर दी है और शीघ्र ही ट्रिपल हत्याकाण्ड का खुलासा कर लिया जायेगा। पुलिस के अनुसार मृतका शशि मूल रूप से भोपालपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है वह सात वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़ कर दोनो पुत्रों के साथ मथुरा आकर रहनें लगी। मृतका शशि ने बाबूलाल निवासी गौरई इगलास के साथ दूसरी शादी करके उसी के साथ गणेश पुरम में रही थी। बाबूलाल से शशि को एक पुत्री और पैदा हो गई। घटना में मृतका के दूसरे पति  की ओर शसक की सुई घूम रही हैं। क्योंकि मृतका शशि के दो पुत्र पहले पति से थे और दूसरी शादी के वाद वेटी और हो गई। हो सकता है कि बाबूलाल की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो और इसी के चलते बाबूलाल ने शशि व उसके पूर्व के पति के 10 व 12 वर्षीय पुत्रो की हत्या कर  दी। घटना के बाद से बाबूलाल गायव है। पुलिस बाबूलाल की तलाश में जुटी हुई हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More