BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनजातीय लडक़ी से गैंगरेप मामले में 16 गिरफ्तार

जनजातीय लडक़ी से गैंगरेप मामले में 16 गिरफ्ताररांची। झारखंड पुलिस ने एक जनजातीय लडक़ी से 6 सितम्बर की रात किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 16 युवकों को गिरफ्तार किया है। दुमका पुलिस ने संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा, ‘‘कुल 16 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सात ने लडक़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाकी घटनास्थल पर मौजूद थे और अपराध में मदद की थी।’’ गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 24 के बीच है।

 

लडक़ी 6 सितम्बर को अपने प्रेमी के साथ बाइक से दुमका जा रही थी। युवकों के एक समूह ने उन्हें रोका। युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनसे 5,000 रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वे लडक़ी को पास में एक जगह पर ले गए और कुछ अन्य युवकों को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।लडक़ी को दुमका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वह 12 घंटे से ज्यादा समय तक बेहोश रही। दुमका पुलिस ने एक टीम गठित की और घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More