BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राया पुलिस ने किया फाइनेंस कर्मी से लूट का खुलासा

लूट के अपराधी को एसएसपी जानकारी देते हुए लूट के माल व बाइक सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार

मथुरा। थाना राया पुलिस ने पन्द्रह दिन पूर्व फाइनेन्स कर्मचारी के साथ हुई लूट की घटना में एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से लूटी गई नगदी व बाइक बरामद की है वहीं इसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

इस सन्दर्भ में पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी एसपी देहात ने बताया कि थाना राया में 18 अगस्त 2017 को फाइनेन्स कर्मचारी मुकेश कुमार के साथ भारत पैट्रोल पम्प राया मथुरा मार्ग पर लूट की घटना घटित हुई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान 3 सितम्बर को थाना प्रभारी राया को मुखविर से सूचना मिली की लूट की घटना को अन्जाम देन वाले दो युवक  यमुना एक्सप्रेस-वे नगर के पास खड़े़ है। पुलिस ने सूचना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और मुखविर द्वारा बताये स्थान पर दविश दी तो पुलिस को देख वहाॅ खडे़ दो युवक भागने लगें। पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर एक युवक को दवोच लिया जबकि इसका दूसरा साथी बाइक से कूद कर भाग गया। पुलिस पकडे़ युवक को थाने ले आई जहाॅ उसनें पुलिस पूछताछ में अपना नाम विक्रान्त उर्फ विक्को पुत्र हरचन्द जाट निवासी गाॅव ककरेटिया थाना राया बताया। पकडे़ गये विक्रान्त ने बताया कि उसने अपने साथी योगेश पुत्र वीरी सिंह निवासी ककरेटिया थाना राया के साथ मिलकर दिया था। योगेश ने ही बताया कि फाइनेन्स कम्पनी का कर्मचारी मुकेश हमारे गाॅव में उगाही करता है उसके पास मोटा माल मिलेगा। इसी के सहयोग उसने 18 अगस्त को मुकेश की मोटर साईकिल में टक्कर मार दी और वह जैसे ही गिरे हम दोंनो उसके बैग को छीनकर भाग गये। विक्रान्त ने बताया कि लूट में 20 रूपये की राशि नगली थी। जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये। पुलिस ने इसके कब्जे से लूट में बची रकम  14850 रूपये, एक तंमचा व लूट में गया आार कार्ड व एक पासबुक एसवीआई की बरामद की हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More