BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। सिन्धीकैंप थाना पुलिस ने सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंधी निवासी पोरवाल सदन , सरदारपुरा जोधपुर व उसकी पत्नी रूपल पोरवाल है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बेरोजगार लोगों को लोगों को अपनी बातों में फंसा कर व सराकरी विभागों का एजेन्ट बताते हुए लोगों को ठगते थे।इनके खिलाफ प्रताप नगर सांगानेर निवासी भूदेव प्रसाद शर्मा ने 21 अगस्त को थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी आरोपियों ने थाना इलाके में स्थित एक होटल में उसे बातों में फंसाया और उसकी पत्नी को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने कुछ समय के बाद सम्पर्क करने को कहा।इस पर पीड़ित ने समय अवधि के बाद सम्पर्क किया तो पहले तो टाल-मटौल करते रहे और अब पैसे देने के लिए इन्कार का फरार हो गए। इस पर पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तार अशोक कुमार वर्मा है जिसने पीडिता से फेसबुक पर दोस्ती कर शादी करने का झांसा दिया और जयपुर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी ने बताया कि फुलेरा निवासी एक युवती ने 12 अगस्त को मामला दर्ज करवाया कि था कि आरोपी अशोक कुमार वर्मा (25) निवासी रामपुरा बावडी चौमूं ने फेसबुक पर दोस्ती की । एक दिन शादी करने का झांसा देकर जयपुर बुलाकर करघनी थाना इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जब पीडिता ने शादी करने का दबाव बनाया तो कुछ दिनों तक तो टाल-मटौल करता रहा और फिर भाग गया। जिसके बाद पीडिता ने मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी कई दिनो तक छुपता रहा है और मंगलवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर हरमाडा से पकड लिया गया।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर । सांगानेर सदर थाना पुलिस ने फर्जी नाम पते व फर्जी चैक देकर माल लेकर फरार हुआ मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार किया है। अति पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि सांगानेर सदर थाना पुलिस ने फर्जी नाम पता व फर्जी चैक देकर 1.50 लाख रुपए का माल लेकर फरार हुये मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफतार किया है। 18 अक्टूबर को पीडित सुलतान सिंह निवासी प्रताप नगर सांगानेर ने दर्ज कराया कि उसकी सीतापुरा रीको में गारमेन्ट बनाने की फैक्ट्री है जिसमें क़ुर्तियाँ बनाने का काम होता है।11 सितम्बर को उसका जानकार सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के साथ एक व्यक्ति आया उसने अपना परिचय कुककुम साडी का मालिक विनित बाबूलाल दवे बताया तथा उससे 1 लाख 48 हजार रुपए की कुर्तिया ले ली। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो उसने उसे चैक दे दिया तथा पांच सात दिन बाद आकर माल के पैसे देने की बात कही उसके बाद उसने अपना मोबाईल बन्द कर लिया। जब पीड़ित उसके कुमकुम साडी पते पर पहुंचा तो वह व्यक्ति यहां से खाली करके चला गया।जिसका नाम लोगो ने विनित बाबूलाल देव नही बताकर वसीम विरानी बताया। जिसने धोखाधडी करके फर्जी नाम पते व चैको के आधार पर उससे 1.48 लाख रुपए माल ले लिया। इस संबधं में पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान आरोपी वसीम विरानी उम्र 31 साल निवासी फूलबाडी रोड बियबास गांव धोल जाम नगर गुजरात व सुरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 64 साल निवासी रामंगज अजमेर हाल जेपी कालोनी नया खेडा विधाधर नगर को गिरफतार किया गया है।जांच से सामने आया कि आरोपी वसीम विरानी ने विनित बाबूलाल दवे निवासी दिल्ली की आईडी से फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। जबकी उक्त पते पर कोई भी विनित बाबूलाल दवे नाम का व्यक्ति रहना नही पाया गया तथा उक्त आधार कार्ड के आधार पर फर्जी बैंक खाता खुलवाकर चैंक बुक प्राप्त कर परिवादी से फर्जी विनित बाबूलाल दवे के नाम पर माल खरीद कर उसको फर्जी नाम से खुलवाये गये बैंक अकाउन्ट का चैक दे दिया तथा माल खरीद कर फरार हो गया तथा उसके साथी सुरेन्द्र मिश्रा द्वारा इस धोखाधडी मे इसका सहयोग किया गया। साभार-khaskhabar.com     

Read More

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दीपावली की रात हथियार लेकर घूम रहे बदमाशों को पकडऩे गए हवलदार बालमुकुंद प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह लावारिस हालत में पड़ा मिला, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात हवलदार बालमुकुंद दीपावली की रात को ड्यूटी पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग परिवारी मुहल्ला में हथियार लेकर वारदात की नीयत से घूम रहे हैं। मौके पर पहुंचे बालमुकुंद को संदिग्धों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।    पुलिस अधिकारियों को जैसे ही शुक्रवार सुबह हवलदार की हत्या की जानकारी मिली, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के. सी. जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी जैन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।      साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। कोरियर कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट कर सामान से भरा बैग व पर्स छीनने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक लुटेरा परिष्कार कॉलेज में पढ़ता है थानाधिकारी सांगानेर सदर ने बताया कि 14 अक्टूबर को परिवादी रामेश्वर प्रसाद पुत्र श्री रामनिवास निवासी महावीर नगर सांगानेर ने दर्ज कराया कि वह कंपनी का सामान पिकअप करके मानसरोवर से आ रहा था रास्ते मे सीतापुरा रीको में सुनसान जगह पर दो मोटरसाईकिलो पर आये 6 लडको ने मेरी मोटरसाईकिल के आगे अपनी मोटरसाईकिल लगा दी व मेरे को रोककर मेरे साथ हैलमेट से मारपीट की तथा मेरा सामान से भरा बैग व मेरा पर्स लूटकर ले गये आदि पर मुकदमा धारा 394 आईपीसी मे दर्जकर अनुसंधान किया गया उक्त सूचना पर तुरन्त कार्यवाही करते हुये थाना हाजा से एक टीम का गठन किया गया जिनके द्वारा वारदात में शामिल कुशाल जोशी, 21 साल निवासी बहरोड अलवर हाल मन 57बी कृष्णा विहार मानसरोवर जयपुर, सत्येन्द्र सिंह गुर्जर, प्रहलाद जाती गुर्जर उम्र 18 साल निवासी गांव पाटोली थाना टोडाभीम जिला करोली नरवेश खटाणा उर्फ टिूंक गुर्जर उम्र 18 साल निवासी गांव बघेरी थाना किशनगढबास जिला अलवर हाल परिष्कार कालेज मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपी कुशाल जोशी ,सत्येन्द्र सिंह , नरवेश खटाणा उर्फ टिूंक से लूटा गया कुछ अन्य सामान व घटना मे काम मे ली गई एक मोटरसाईकिल बरामद कि गई है। अन्य फरार मुल्जिमानो मे राहुल यादव निवासी गोद थाना नारनोल हरियाणा तथा सर्वेश निवासी नारेडा कला बहरोड अलवर तथा आकाश राठौड निवासी 52 फिट हनुमान जी के पीछे कानोता जयपुर है जो घटना के बाद से फरार चल रहे है जिनकी तलाश जारी है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। महेश नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइकर्स का कोई सुराग नहीं लगा।   पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात अवधपुरी द्वितीय महेश नगर निवासी नीता गुप्ता (37) के साथ हुई। शाम करीब साढ़े 5 बजे वह दीपावली पूर्व की खरीदारी करने 80 फीट रोड महेश नगर गई थी।इसी दौरान 80 फीट रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से जाते समय बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।पीडि़ता के शोर मचाने पर बाइकर्स तेजी से आंखों से ओंझल हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

बारां। छबड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बोलेरो से 45 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस को देख तस्कर ने गाड़ी भगाई और बाद में बोलेरो से कूदकर फरार हो गया। थाना छबडा थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान एक बोलेरो कार का चालक पुलिस की जीप को देख गाड़ी भगाने लगा। बोलेरो चालक की हरकत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीछा किया। इस पर बोलेरो चालक सलीम खान दुधारानी कच्चा रोड पर उदुरिया गांव के पास खेत में खाल के पास ले गया और गाड़ी से कूद कर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। बाद में पुलिस को बोलेरो कार से 3 कट्टों में 45 किलो डोडा चूरा मिला। बोलेरो में सलीम खान के नाम से दस्तावेज मिले और वाहन की आरसी अब्दुल हकीम उर्फ भैया के नाम से मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

भरतपुर। आम रास्ते पर पत्थर डालकर कब्जा करने के मामले में शनिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें छह से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला सेवर थाना क्षेत्र के गांव गुण्डवा का है। यहां गत दिनों सरकारी रास्ते पर सड़क निर्माण कार्य किया गया था। सड़क निर्माण के दौरान एक पक्ष ने सड़क पर पत्थर डालकर आम रास्ते पर कब्जा कर लिया। इस कारण दूसरे पक्ष के घर पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए पानी का टैंकर निकालने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष की तरफ से महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए, वहीं दोनों पक्षों की तरफ से सेवर थाने पर मामला दर्ज कराया गया है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। डीसीपी वेस्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध लोडेड हथियार भी बरामद किया है।    पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता की ओर से 7 सितंबर को वैशाली नगर थाना में उजागर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की हरियाणा, सीकर और झुन्झुनू समेत कई जगह पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए पुलिस झोटवाड़ा रोड़ पहुंची, जहां आरोपी उजागर सिंह अवैध हथियार के साथ खड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने आरोपी को घेरते हुए दबोच लिया।    पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जमीनों से जुड़े हुए भूमाफियाओं को किडनैप करने की फिराक में था, ताकि उनसे लाखों रूपये की फिरौती मांग सके। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास रूपये खत्म हो गए थे। इसके चलते यह वारदात को अंजाम देने के लिए जयपुर आया हुआ था।    पुलिस के मुताबिक सीकर के रहने वाला आरोपी उजागर सिंह हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में अपहरण, लूट, फायरिंग, मारपीट, दुष्कर्म और अवैध वसूली के करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।    आरोपी ने पुलिस की पूछताछ मेें कई वारदातों को अंजाम देना भी कबूला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है, जिसमें पानी पीने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, रैतर गांव निवासी लालजीत चौधरी उर्फ चुटर चौधरी (30) गुरुवार को अपने सगे बड़े भाई लाला चौधरी का लोटा लेकर पानी पी लिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि लाला चौधरी ने धारदार हथियार से लालजीत चौधरी पर वार कर दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।   गिरियक के थाना प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी ललिता देवी के बयान पर गिरियक थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें लाला चौधरी, उसकी पत्नी रूबी देवी और उसके पुत्र रंजन चौधरी को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

जयपुर। राजधानी में एक शातिर ठग ने एक महिला को मिनरल वाटर की एजेंसी देने का झांसा देकर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। मामला ब्रह्मपुरी थाना इलाके का है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।    पुलिस के मुताबिक बबीता पत्नी नवरतन संतोष सागर कॉलोनी की रहने वाली है। पीड़ित के पति की कुछ समय पहले मूलत: कोटा हाल मानसरोवर निवासी प्रवीण अग्रवाल से जान-पहचान हुई थी। आरोपित ने उन्हें झांसा दिया कि उसके पास मैकडोनाल्ड मिनरल वाटर कंपनी का सुपर स्टॉकिस्ट है। वह अलग-अलग शहरों में लोगों को मिनरल वॉटर की एजेंसी देता है।   अगर वह चार लाख रुपए इनवेस्ट कर जयपुर की एजेंसी लेगा तो उसे अच्छा मुनाफा हो सकता है। मुनाफे के लालच में आए नवरतन ने अपनी पत्नी बबिता के नाम से एजेंसी ले ली और उसे चार-पांच बार में चार लाख रुपए दे दिए, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी के यहां से एजेंसी अलॉट नही हुई।    इस पर नवरतन और बबीता ने खोजबीन की तो पता चला कि प्रवीण अग्रवाल नाम से कोई भी व्यक्ति कंपनी में है ही नहीं। इस पर पीड़ित दम्पति ने थाने में आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने व्यापारी से 82 हजार रुपए लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। बदमाशों से लूट की कई अन्य वारदातें भी खुलने की संभावना है।   पुलिस के अनुसार बृजविहार जगतपुरा निवासी विनोद सिंह बरकत नगर में दुकान करता है। 28 अगस्त 17 को वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान 7 नम्बर बस स्टेण्ड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मारपीट कर 82 हजार रुपए लूट लिए थे।   इस मामले में पुलिस ने टोंक निवासी 19 वर्षीय कुलदीप व इंद्रा नगर झालाना निवासी विवेक सिंह को गिरफ्तार किया है। अन्य वारदातों के खुलासे के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More