देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर । सांगानेर सदर थाना पुलिस ने फर्जी नाम पते व फर्जी चैक देकर माल लेकर फरार हुआ मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार किया है। अति पुलिस उपायुक्त दक्षिण योगेश गोयल ने बताया कि सांगानेर सदर थाना पुलिस ने फर्जी नाम पता व फर्जी चैक देकर 1.50 लाख रुपए का माल लेकर फरार हुये मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफतार किया है।
18 अक्टूबर को पीडित सुलतान सिंह निवासी प्रताप नगर सांगानेर ने दर्ज कराया कि उसकी सीतापुरा रीको में गारमेन्ट बनाने की फैक्ट्री है जिसमें क़ुर्तियाँ बनाने का काम होता है।11 सितम्बर को उसका जानकार सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के साथ एक व्यक्ति आया उसने अपना परिचय कुककुम साडी का मालिक विनित बाबूलाल दवे बताया तथा उससे 1 लाख 48 हजार रुपए की कुर्तिया ले ली। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो उसने उसे चैक दे दिया तथा पांच सात दिन बाद आकर माल के पैसे देने की बात कही उसके बाद उसने अपना मोबाईल बन्द कर लिया। जब पीड़ित उसके कुमकुम साडी पते पर पहुंचा तो वह व्यक्ति यहां से खाली करके चला गया।जिसका नाम लोगो ने विनित बाबूलाल देव नही बताकर वसीम विरानी बताया। जिसने धोखाधडी करके फर्जी नाम पते व चैको के आधार पर उससे 1.48 लाख रुपए माल ले लिया। इस संबधं में पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान आरोपी वसीम विरानी उम्र 31 साल निवासी फूलबाडी रोड बियबास गांव धोल जाम नगर गुजरात व सुरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 64 साल निवासी रामंगज अजमेर हाल जेपी कालोनी नया खेडा विधाधर नगर को गिरफतार किया गया है।जांच से सामने आया कि आरोपी वसीम विरानी ने विनित बाबूलाल दवे निवासी दिल्ली की आईडी से फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया। जबकी उक्त पते पर कोई भी विनित बाबूलाल दवे नाम का व्यक्ति रहना नही पाया गया तथा उक्त आधार कार्ड के आधार पर फर्जी बैंक खाता खुलवाकर चैंक बुक प्राप्त कर परिवादी से फर्जी विनित बाबूलाल दवे के नाम पर माल खरीद कर उसको फर्जी नाम से खुलवाये गये बैंक अकाउन्ट का चैक दे दिया तथा माल खरीद कर फरार हो गया तथा उसके साथी सुरेन्द्र मिश्रा द्वारा इस धोखाधडी मे इसका सहयोग किया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
6.5 लाख रुपये वसूल चुका फर्जी दरोगा दबोचा
एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी, चार फर्जी पत्रकार गिरफ्तार
फर्जी सिम के कारोबार का पुलिस ने किया भंडाफोड