BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

फर्जी सिम के कारोबार का पुलिस ने किया भंडाफोड

मथुरा। एटीएम का क्लोन तैयार कर पैसे निकालने वाले गिरोहों के खुलासे पुलिस करती रही है। मथुरा पुलिस ने शनिवार को ऐसे शातिरों को दबोचा जो किसी की भी आईडी का क्लोन तैयार कर उससे मोबाइल सिम निकालते थे और ऐसे लोगों को बेचते थे जो अपनी आईडी पर सिम चलाना नहीं चाहते थे। जिस क्षेत्र मंे ये लोग काम कर रहे थे वह भी अपराधिक गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है।

पुलिस को अंदेश है कि यूपी और हरियाणा बार्डर पर इस तरह की सिम की बडी मांग हो सकती है। इस तरह की सिम यहां सक्रिय अपरािधक गिरोहों के लिए ये बडा हथियार साबित हो सकेती हैं। जिन्हें वह महंगे दामांे पर खरीदते होंगे। थाना छाता पुलिस ने फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। यह काम  ये लोग पैसों के लालच में करते थे। किसी की सही आईडी का क्लोन बना कर उससे सिम निकालते थे और उसे महंगे दामों पर बेच देते थे।


प्रभारी निरीक्षक थाना छाता प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना छाता पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पैसों की लालच में फर्जी आईडी का क्लोन बनाकर गलत तरीके से सिम को महगें दाम पर बेचने वाले दो आरोपियों मुंत्याज व सलाउद्दीन को को पैगांव रोड बम्बे के पास कस्बा छाता से गिरफ्तार किया गया। मुंत्याज पुत्र अब्दुल हमीद निवासी बगौला थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूँह मेवात हरियाणा तथा सलाउद्दीन पुत्र नवाब खान निवासी चतुर्भुजी मौहल्ला पैगाव रोड कस्बा व थाना छाता से कुल 99 एयरेटल की फर्जी सिम बरामद की गई हैं। इनमें से मुंत्याज के पास से एयरटेल की कुल 49 सिम तथा सलाउद्दीन उपरोक्त के पास से एयरटेल की कुल 50 सिम बरामद हुई हैं।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन्होंने इससे पहले कितनी सिम फर्जी आडी पर बेची हैं और किन लोगों को बेची हैं। आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 452, 323, 504 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद शुदा सिम के सम्बन्ध में साइबर सैल को अवगत कराया गया, अग्रिम साक्ष्य प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More