देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दीपावली की रात हथियार लेकर घूम रहे बदमाशों को पकडऩे गए हवलदार बालमुकुंद प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह लावारिस हालत में पड़ा मिला, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात हवलदार बालमुकुंद दीपावली की रात को ड्यूटी पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग परिवारी मुहल्ला में हथियार लेकर वारदात की नीयत से घूम रहे हैं। मौके पर पहुंचे बालमुकुंद को संदिग्धों ने गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों को जैसे ही शुक्रवार सुबह हवलदार की हत्या की जानकारी मिली, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के. सी. जैन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी जैन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि, दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
ललन सिंह का भाजपा पर तंज: 3 राज्यों की जीत से मनोबल ऊंचा इसलिए कर रहे लोकतंत्र की हत्या
पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर