BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मिनरल वाटर की एजेंसी देने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगी

मिनरल वाटर की एजेंसी देने के नाम पर 4 लाख रुपए की ठगीजयपुर। राजधानी में एक शातिर ठग ने एक महिला को मिनरल वाटर की एजेंसी देने का झांसा देकर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। मामला ब्रह्मपुरी थाना इलाके का है। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

 

पुलिस के मुताबिक बबीता पत्नी नवरतन संतोष सागर कॉलोनी की रहने वाली है। पीड़ित के पति की कुछ समय पहले मूलत: कोटा हाल मानसरोवर निवासी प्रवीण अग्रवाल से जान-पहचान हुई थी। आरोपित ने उन्हें झांसा दिया कि उसके पास मैकडोनाल्ड मिनरल वाटर कंपनी का सुपर स्टॉकिस्ट है। वह अलग-अलग शहरों में लोगों को मिनरल वॉटर की एजेंसी देता है।

 

अगर वह चार लाख रुपए इनवेस्ट कर जयपुर की एजेंसी लेगा तो उसे अच्छा मुनाफा हो सकता है। मुनाफे के लालच में आए नवरतन ने अपनी पत्नी बबिता के नाम से एजेंसी ले ली और उसे चार-पांच बार में चार लाख रुपए दे दिए, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी के यहां से एजेंसी अलॉट नही हुई। 

 

इस पर नवरतन और बबीता ने खोजबीन की तो पता चला कि प्रवीण अग्रवाल नाम से कोई भी व्यक्ति कंपनी में है ही नहीं। इस पर पीड़ित दम्पति ने थाने में आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More