देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। महेश नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइकर्स का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात अवधपुरी द्वितीय महेश नगर निवासी नीता गुप्ता (37) के साथ हुई। शाम करीब साढ़े 5 बजे वह दीपावली पूर्व की खरीदारी करने 80 फीट रोड महेश नगर गई थी।इसी दौरान 80 फीट रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने से जाते समय बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।पीडि़ता के शोर मचाने पर बाइकर्स तेजी से आंखों से ओंझल हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ बाइक सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
साभार-khaskhabar.com












