BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पति-पत्नी सरकारी नोकरी लगाने का देते थे झाँसा, लाखों ठगने के बाद गिरफ़्तार

पति-पत्नी सरकारी नोकरी लगाने का देते थे झाँसा, लाखों ठगने के बाद गिरफ़्तारजयपुर। सिन्धीकैंप थाना पुलिस ने सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में दम्पत्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंधी निवासी पोरवाल सदन , सरदारपुरा जोधपुर व उसकी पत्नी रूपल पोरवाल है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बेरोजगार लोगों को लोगों को अपनी बातों में फंसा कर व सराकरी विभागों का एजेन्ट बताते हुए लोगों को ठगते थे।इनके खिलाफ प्रताप नगर सांगानेर निवासी भूदेव प्रसाद शर्मा ने 21 अगस्त को थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी आरोपियों ने थाना इलाके में स्थित एक होटल में उसे बातों में फंसाया और उसकी पत्नी को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपए ले लिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने कुछ समय के बाद सम्पर्क करने को कहा।इस पर पीड़ित ने समय अवधि के बाद सम्पर्क किया तो पहले तो टाल-मटौल करते रहे और अब पैसे देने के लिए इन्कार का फरार हो गए। इस पर पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More