देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। करधनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तार अशोक कुमार वर्मा है जिसने पीडिता से फेसबुक पर दोस्ती कर शादी करने का झांसा दिया और जयपुर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी ने बताया कि फुलेरा निवासी एक युवती ने 12 अगस्त को मामला दर्ज करवाया कि था कि आरोपी अशोक कुमार वर्मा (25) निवासी रामपुरा बावडी चौमूं ने फेसबुक पर दोस्ती की । एक दिन शादी करने का झांसा देकर जयपुर बुलाकर करघनी थाना इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।जब पीडिता ने शादी करने का दबाव बनाया तो कुछ दिनों तक तो टाल-मटौल करता रहा और फिर भाग गया। जिसके बाद पीडिता ने मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी कई दिनो तक छुपता रहा है और मंगलवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर हरमाडा से पकड लिया गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
फेसबुक मार्केटप्लेस ने 1 बीएन यूजर्स का आंकड़ा पार किया
फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कुछ देर तक रहे ठप, यूजर्स को उठानी पड़ी परेशानी
जानिए फेसबुक हानिकारक कंटेंट का कैसे पता लगाता है