BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कुछ देर तक रहे ठप, यूजर्स को उठानी पड़ी परेशानी

 

फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम शुक्रवार रात 11 बजे से करीब 45 मिनट ठप पड़ गया। इससे उपयोगकर्ताओं को काफी परेशानी उठनी पड़ी। अब तीनों ऐप्स फिर से काम करने लगे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग लगातार इन ऐप्स के डाउन होने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

व्हाट्सऐप ने कहा, 45 मिनट तक सेवा रही बाधित

ट्विटर और फेसबुक पर #WhatsAppDown #Instagramdown ट्रेंड कर रहा है, जिस पर लोग लगातार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। व्हाट्सऐप डाउन होने पर सोशल मीडिया कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोगों को धैर्य बनाए रखने के लिए धन्यवाद। व्हाट्सऐप ने ट्वीट कर कहा, '45 मिनट तक सेवा बाधित रही, लेकिन हम वापस आ गए हैं।'

हैशटैग के जरिए यूजर्स ने जताया गुस्सा, लगातार मीम्स बनाकर करते रहे शेयर

उधर फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के ठप पड़ने से विचलित हुए लोगों ने विभिन्न हैशटैग के जरिए अपनी परेशानी व गुस्से को जाहिर किया। #whatsappdown, #serverdown #instagramdown और #facebookdown के तहत कई यूजर ने साइट न चलने के स्क्रीनशॉट डाले। 

कुछ यूजर ने मीम साझा कर ली चुटकी  

साथ ही बताया कि हर बार कैसे ‘कुड नॉट रिफ्रेश फीड’ का मैसेज दिखाया जा रहा है। कुछ यूजर ने मीम साझा कर चुटकी ली कि जोड़े कैसे रो रहे होंगे। वहीं, कुछ ने वाहनों की कतारें दिखाते हुए लिखा कि साइट बहाल होते ही कैसे मैसेज की बाढ़ आ जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार का दिन था। लोग ऑफिस से थके हारे आए थे। डिनर और टीवी देखने के बाद सोने का वक्त हुआ ही था कि अचानक फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। लोग इन सर्विस को यूज नहीं कर पा रहे थे। ऐसा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के कई यूजर्स के साथ हुआ। हालांकि करीब 45 मिनट बाद जब व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम बहाल हुए, तब लोगों ने चैन की सांस ली। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More