देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। डीसीपी वेस्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध लोडेड हथियार भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक एक पीड़िता की ओर से 7 सितंबर को वैशाली नगर थाना में उजागर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस आरोपी की हरियाणा, सीकर और झुन्झुनू समेत कई जगह पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए पुलिस झोटवाड़ा रोड़ पहुंची, जहां आरोपी उजागर सिंह अवैध हथियार के साथ खड़ा हुआ था। इस पर पुलिस ने आरोपी को घेरते हुए दबोच लिया।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जमीनों से जुड़े हुए भूमाफियाओं को किडनैप करने की फिराक में था, ताकि उनसे लाखों रूपये की फिरौती मांग सके। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास रूपये खत्म हो गए थे। इसके चलते यह वारदात को अंजाम देने के लिए जयपुर आया हुआ था।
पुलिस के मुताबिक सीकर के रहने वाला आरोपी उजागर सिंह हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में अपहरण, लूट, फायरिंग, मारपीट, दुष्कर्म और अवैध वसूली के करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ मेें कई वारदातों को अंजाम देना भी कबूला है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
साभार-khaskhabar.com












