BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

परिष्कार कॉलेज में पढ़ने वाला युवक निकला लुटेरा, दो साथी पकड़े, बाकी फरार

परिष्कार कॉलेज में पढ़ने वाला युवक निकला लुटेरा, दो साथी पकड़े, बाकी फरारजयपुर। कोरियर कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट कर सामान से भरा बैग व पर्स छीनने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक लुटेरा परिष्कार कॉलेज में पढ़ता है

थानाधिकारी सांगानेर सदर ने बताया कि 14 अक्टूबर को परिवादी रामेश्वर प्रसाद पुत्र श्री रामनिवास निवासी महावीर नगर सांगानेर ने दर्ज कराया कि वह कंपनी का सामान पिकअप करके मानसरोवर से आ रहा था रास्ते मे सीतापुरा रीको में सुनसान जगह पर दो मोटरसाईकिलो पर आये 6 लडको ने मेरी मोटरसाईकिल के आगे अपनी मोटरसाईकिल लगा दी व मेरे को रोककर मेरे साथ हैलमेट से मारपीट की तथा मेरा सामान से भरा बैग व मेरा पर्स लूटकर ले गये आदि पर मुकदमा धारा 394 आईपीसी मे दर्जकर अनुसंधान किया गया

उक्त सूचना पर तुरन्त कार्यवाही करते हुये थाना हाजा से एक टीम का गठन किया गया

जिनके द्वारा वारदात में शामिल कुशाल जोशी, 21 साल निवासी बहरोड अलवर हाल मन 57बी कृष्णा विहार मानसरोवर जयपुर, सत्येन्द्र सिंह गुर्जर, प्रहलाद जाती गुर्जर उम्र 18 साल निवासी गांव पाटोली थाना टोडाभीम जिला करोली नरवेश खटाणा उर्फ टिूंक गुर्जर उम्र 18 साल निवासी गांव बघेरी थाना किशनगढबास जिला अलवर हाल परिष्कार कालेज मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार किया गया

आरोपी कुशाल जोशी ,सत्येन्द्र सिंह , नरवेश खटाणा उर्फ टिूंक से लूटा गया कुछ अन्य

सामान व घटना मे काम मे ली गई एक मोटरसाईकिल बरामद कि गई है। अन्य फरार मुल्जिमानो मे राहुल यादव निवासी गोद थाना नारनोल हरियाणा तथा सर्वेश निवासी नारेडा कला बहरोड अलवर तथा आकाश राठौड निवासी 52 फिट हनुमान जी के पीछे कानोता जयपुर है जो घटना के बाद से फरार चल रहे है जिनकी तलाश जारी है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More