BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बोलेरो से अवैध डोडा चूरा बरामद, तस्कर फरार

बोलेरो से अवैध डोडा चूरा बरामद, तस्कर फरारबारां। छबड़ा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक बोलेरो से 45 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस को देख तस्कर ने गाड़ी भगाई और बाद में बोलेरो से कूदकर फरार हो गया।

थाना छबडा थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान एक बोलेरो कार का चालक पुलिस की जीप को देख गाड़ी भगाने लगा। बोलेरो चालक की हरकत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पीछा किया। इस पर बोलेरो चालक सलीम खान दुधारानी कच्चा रोड पर उदुरिया गांव के पास खेत में खाल के पास ले गया और गाड़ी से कूद कर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आ सका। बाद में पुलिस को बोलेरो कार से 3 कट्टों में 45 किलो डोडा चूरा मिला। बोलेरो में सलीम खान के नाम से दस्तावेज मिले और वाहन की आरसी अब्दुल हकीम उर्फ भैया के नाम से मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More