BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। साइबर ठगों ने पूरे देश में अपना जाल बिछाया हुआ है। यह साइबर ठग नए नए फंडे अपनाकर हर किसी को अपना शिकार बना रहे हैं। इस बार सहायक इनकम टैक्स कमिश्नर के बैंक खाते से 65 हजार रुपए निकलने का मामला सामने आया है।    खास बात ये है कि इस बाद साइब ठगों ने इसमें न तो किसी ने अकाउंट नंबर पूछा, न कोई अन्य जानकारी पूछी। फिर भी अकाउंट से रुपए निकाल लिए गए।   खास बात यह है कि जिसके अकाउंट से रुपए निकाले गए हैं, वे बीकानेर में इनकम टैक्स आॅफिस में सहायक कमिश्नर हैं। ठगी जयपुर स्थित बैंक खाते से की गई है। बीकानेर में कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला पुलिस ने मालवीय नगर पुलिस को रैफर कर दिया।   पुलिस ने बताया पीड़ित हर्षिता इनकम टैक्स आॅफिस में सहायक कमिश्नर हैं। उनका मालवीय नगर बैंक में अकाउंट है। किसी ने धोखे से उनके अकाउंट से आॅनलाइन 65 हजार रुपए निकाल लिए। उनके मोबाइल पर रुपए ट्रांजेक्टशन का मैसेज आया। इस संबंध में पीड़ित हर्षिता चैहान ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी।   ठगी जयपुर में होने पर कोटगेट पुलिस ने एफआईआर मालवीय नगर थाने को ट्रांसफर कर दी। पुलिस को आशंका है कि स्वाइप मशीन में वाइरस या आॅनलाइन डाटा हैक होने के कारण अपराधी आॅनलाइन ट्रांजेक्शन करने में सफल हो गया। मालवीय नगर थाना पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।  साभार-khaskhabar.com         

Read More

जयपुर। राजधानी जयपुर में आज एक व्यापारी का दिन-दहाडे अपहरण हो गया। अपहरण की सूचना पर पूरे जयपुर में हड़कंप मच गया। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने इलाके में नाकाबंदी करवाई। नाकाबंदी देख अपहणकर्ता व्यापारी बीच सड़क पर छोड़ भाग निकले। बाद में व्यापारी ने विश्वकर्मा थाना में मामला दर्ज करवाया।    जानकारी के अनुसार हंसराज जांगिड़ निवासी अम्बाबाड़ी ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी थाना इलाके स्थित विश्वकर्मा रोड नंबर-1 पर उसकी फैक्टी है उसकी सीमेन्ट मिक्सिंग का गोदाम है। शुक्रवार सुबह वह गोदाम आ रहा था। इस दौरान स्कापियों सवार चार युवकों ने उसे रोका और जबरदस्ती गाड़ी में बिठा कर अजमेर रोड होते हुए आगरा रोड ले गए।अपहरण होता देख आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। जहां आगरा रोड जामडोली के पास पुलिस की नाकाबंदी देख बदमाश व्यापारी को वही सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए।किसी तरह पीड़ित थाने पहुचा और मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता आपस में अपना नाम जावेद व एस मीणा बता जा रहे थे । पुलिस ने बताया कि मामला लेन-देन का लग रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। प्लेसमेंट कंपनी के जरिए विदेश में नौकरी के लिए एप्लाई करना एक युवक को मंहगा पड़ गया और उसने ढाई लाख रूपए गंवा दिए। तीन मामला राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके का है।    पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर-16 शाहपुरा के रहने वाले पीड़ित दीप सिंह तीन आरोपियों के खिलाफ श्याम नगर थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक मई 2016 में उसका संपर्क आरोपित मोहित, राहुल एवं अशोक से हुआ था। तीनों आरोपियों ने राणी सती नगर निर्माण नगर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास जॉब प्लेसमेंट कंपनी खोलकर कार्य करते थे। जान-पहचार का फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने पीडित दीपसिंह को विदेश में नौकरी लगाने का झांसा दिया। बदले में आरोपियों ने उससे दो-तीन बार में ढाई लाख रुपए ले लिए।   कई महीने बीत गए, लेकिन पीडित की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित ने तीनों आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान तीनों आरोपित उसे जल्द से जल्द नौकरी लगाने का झांसा देकर गुमराह करते रहे। लेकिन बाद में आरोपियों ने नौकरी लगाने से मना कर दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने आरोपितों से रुपए लौटाने की बात कही तो आरोपितों ने रुपए लौटाने की बात से भी साफ इनकार कर दिया।   इससे आहत होकर पीड़ित ने तीनों आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने रविवार को देह व्यापार के एक हाई प्रोफाइल रैकेट का भंडाफोड़ किया और दो अभिनेत्रियों को ‘बचाया।’ पुलिस ने दोनों अभिनेत्रियों की पहचान तेलुगू फिल्म ‘जून 1:43’ की अभिनेत्री ऋचा ए. सक्सेना और बंगाली टीवी सीरियल की अभिनेत्री शुभ्रा चटर्जी के तौर पर की है।पुलिस उपायुक्त पी.राधाकृष्णन ने कहा कि बंजारा हिल्स इलाके में रविवार तडक़े दो पांच सितारा होटलों में एक साथ छापेमारी की गई। आयुक्त के कार्यबल ने ताज डेक्कन व ताज बंजारा होटलों के दो कमरों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में दो आयोजकों को दबोचा गया।    इनकी पहचान बॉलीवुड, तेलुगू व तमिल फिल्मों के कास्टिंग निर्देशक मोनीश कडाकिया व कोठा संचालक डी.वेंकट राव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, ऋचा (24) मुंबई की निवासी है और गुजरात के हिम्मतनगर जिले की मूल निवासी है। उसे ताज डेक्कन के कमरा नं 328 से ‘बचाया’ गया, जबकि शुभ्रा (20) पश्चिम बंगालल के उत्तर 24 परगना की रहने वाली है। उसे ताज बंजारा के कमरा नं 412 से ‘बचाया’ गया। पुलिस ने कहा कि कडाकिया मुंबई का रहने वाला है और कास्टिंग निर्देशक है और ईवेंट मैनेजर है। उसके बॉलीवुड व टॉलीवुड में संपर्क हैं।   कडाकिया ने अमीर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ताज डेक्कन में अभिनेत्री ऋचा के लिए कमरा बुक किया था। आयोजक ने ग्राहकों से 30,000 से 50,000 वसूले थे। वेंकट राव आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले का मूल निवासी है। उसने एक अन्य होटल में बंगाली अभिनेत्री के लिए कमरा बुक किया था। एक अन्य आयोजक जनार्दन उर्फ जानी फरार है। यह पहली बार नहीं है कि अभिनेत्रियों को देह व्यापार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। साल 2014 में मुंबई की एक अभिनेत्री को इसी आरोप में पकड़ा गया था। हालांकि, एक अदालत ने उसी साल अभिनेत्री को बरी कर दिया। साभार-khaskhabar.com       

Read More

श्री मुक्तसर साहब। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार विरुद्ध जारी मुहिम दौरान आज आर्थिक अपराध शाखा, जि़ला पुलिस श्री मुक्तसर साहब में तैनात एक थानेदार को 16,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज थानेदार जगसीर सिंह को शिकायतकर्ता परमिन्दर सिंह निवासी बरेटा, मानसा की शिकायत पर 16,000 रुपए की रिश्वत लेती रंगे हाथों काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उस के खि़लाफ़ दी दरख़ास्त को दाखि़ल दफ़्तर करवाने के लिए उक्त थानेदार की तरफ से 25000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 16,000 रुपए में तय हो गया है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल उपरांत उक्त दोषी थानेदार को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 16,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत फिऱोज़पुर स्थित विजीलेंस ब्यूरो के थानो में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ दी है   साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। राजधानी जयपुर में जमवारामगढ़ थाना पुलिस की लापरवाही के चलते डीपी चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपी चकमा देकर फरार हो गए।हालाँकि लापरवाही बरतने पर एसपी ने संतरी को निलंबित कर दिया है।    जानकारी के मुताबिक जमवारामगढ़ क्षेत्र में खेत में लगी बिजली विभाग की डीपी चोरी की घटनाओ के बाद पुलिस ने सोमवार को अचरोल निवासी रोहिताश उर्फ ख्याली राम (20) व सवाईमाधोपुर निवासी गोविंद (22)को गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनो से पूछताछ कर रही थी।   इस बीच शौच के लिए जाने की परमिशन माँगी। पुलिस ने दोनों को बिना हथकडी लगाए और बिना साथ जाए छोड़ दिया। बस मौक़ा पाकर दोनो बदमाश संतरी सत्यनारायण को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के भागने के बाद थाने में हडकंप मच गया। पुलिस ने दोनो की धरपकड़ का प्रयास किया मगर उनका सुराग नहीं लग पाया है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

भरतपुर। कैथवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए है।    जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कैथवाडा में जुबेर खान अपने घर पर अपने भाईयों के साथ मिलकर अवैध हथियार बनाकर क्षेत्र में सप्लाई करता है। सूचना पर पुलिस ने जुबेर खान के घर पर दबिश दी।    इस दौरान आरोपी जुबेर खान अपने भाई आत्मादीन और उमर के साथ अवैध हथियार बनाता हुआ पाया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 12 बोर का पौना डबल बैरल, एक कट्टा 315 बोर, एक बन्दूक 12 बोर सिंगल बैरल, 18 खाली कारतूस 315 बोर, 6 खाली कारतूस 12 बोर एवं अर्द्धनिर्मित 12 बोर का पौना, दो 12 बोर की बन्दूक समेत कई अवैध हथियार मिले।    साथ ही पुलिस ने हथियार बनाने के सामान जिनमें 1 ड्रिल मशीन, 3 शिकंजा लोहे के, 1 धोकनी, 1 ग्राइन्डर मशीन, लोहे की चैक गाटर, वसूला, हथौडा व हथौडी, 4 आरी, 10 लोहे की रेती, 1 लकडी काटने की आरी, 2 लोहे की सडासी, 1 प्लास, पेचकस, 2 चूडी काटने के हैण्डल, 2 लकडी काटने की छैनी, 1 लोहे की पत्ती, 13 लोहे की छैनी, 4 बोर बनाने के सूआ, 4 बोर साफ करने की नाली, 5 लोहे की बैरल तथा कैच स्प्रिंग को जप्त किया।   पुलिस ने आरोपी जुबेर खान, आत्मादीन और उमर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी कैथवाडा के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से उनके द्वारा बनाये गये हथियारों की सप्लाई के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

डूंगरपुर। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपये की भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है।    जिला पुलीस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे अवैध शराब के धरपकड़ अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया। टीम का सर्च ऑपरेशन पिछले 15 दिनों से चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिले में अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा।    सूचना के आधार पर जिले के बिछीवाड़ा थाना अंतर्गत गाँव शिशोद और बौखला में दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। इसके तहत पुलिस ने एक बन्द पड़ी सोप स्टोन की फैक्ट्री पर दबिश देते हुए राजेन्द्र नाम के व्यक्ति को दबोचा। बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। फेक्ट्री पर सर्च के दौरान तीन ट्रक, एक बोलेरो पिकअप, एक मैजिक टेम्पो, एक टाटा 407, दो आयशर मिनी ट्रक, चार मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी सहित 13 वाहन जब्त किए गए।    इसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरूणाचल प्रदेश एवं पंजाब स्टेट में निर्मित एवं राजस्थान में प्रतिबंधित होकर भरी हुई अंग्रेजी शराब की करीब 3000 कार्टून मिले। शराब की अनुमानित लागत करीब 2 करोड़ आंकी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक शंकरदत्त शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल, बिछीवाड़ा थानाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने पहुँच कर सम्पूर्ण तहकीकात की और मामले की जांच पड़ताल की।    पुलिस के मुताबिक यहां से विभिन्न ब्रांड की अलग-अलग राज्यो में निर्मित शराब तस्करी कर तस्कर समीपवर्ती गुजरात राज्य ले जाने के फिराक में थे। जिसे गुजरात चुनाव में खपाना था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक डुंगरपुर जिले की अब तक कि शराब तस्करों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई है।   कुल मिलाकर अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ओर से की गई यह बड़ी कार्रवाई वाकैयी काबिलेतारीफ है।  साभार-khaskhabar.com         

Read More

जयपुर। अपने परिचित का काम नहीं होने पर एक डिप्टी सीएमएचओं ने फर्जी सांसद बनकर एक आरएएस अधिकारी को धमकी दे डाली। लेकिन यह धमकी डिप्टी सीएमएचओ को इतनी भारी पड़ गई कि उसे जेल की हवा खानी पड़ी। मामला राजधानी जयपुर के अशोक नगर थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी डाॅ. मनीष चौधरी है जो कि भरतपुर डिप्टी सीएमएचओ के पद पर कार्यरत है।   पुलिस के मुताबिक सुमेरनगर वीटी रोड़ मानसरोवर के रहने वाले अति. निदेषक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गिरीश पाराशर चिकित्सा एंव स्वास्थ्य सेवाये निदेशालय स्वास्थ्य भवन में कार्यरत है। 27 नंवबर को आरएएस अधिकारी गिरीश पाराशर दोपहर अपने आॅफिस में कार्य कर रहे थे। इस दौरान किसी कार्य को लेकर सेवारत चिकित्सक संघ की संयुक्त सचिव डॉ. आशा लता आफिस में आई और अपने किसी कार्य के ना होने की शिकायत की। इस दौरान काम ना होने पर डॉ. आशा लता जोर-जोर से चिल्लाने लगी।   लेकिन बार-बार समझाने के बावजूद डाॅ. आशा लता चुप नहीं हुई और आॅफिस में 15-20 लोगों को बुला लिया। आॅफिस में बखेड़ा होने के बाद डॉ. आशा लता चली गई। बाद में अति. निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गिरीश पाराशर के फोन परएक अनजान नंबर से काॅल आया और गाली गलौच करने लगा। इस दौरान इस अनजान शख्स ने सांसद बनकर गिरीश पाराशर को पहले तो जमकर गालीगलौच की और बाद में उन्हें देख लेने की धमकी। आरएएस गिरीश पाराशर ने इसकी शिकायत अशोक नगर थाना पुलिस में की।   थानाधिकारी अशोक नगर धर्मेन्द्र कुमार शर्मा ने मामले की जांच-पड़ताल की तो सांसद के नाम से मोबाईल काॅल्स फर्जी पाई गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया तो सामने आया है कि काॅल डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. मनीष चौधरी ने किया था। डाॅ. मनीष चौधरी ने ही फर्जी सांसद बनकर गिरीश पाराशर को धमकी दी थी। इस पर पुलिस ने आरोपी मनीष चौधरी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह भरतपुर चला गया। बाद में पुलिस ने भरतपुर में दबिश देते हुए धमकी देने और गाली-गलौच करने वाले आरोपी डाॅ. मनीष चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।   आरोपी डाॅ. मनीष चौधरी इन्दिरा नगर हीरादास थाना अटलबन्द जिला भरतपुर के रहने वाले हैं। डाॅ. मनीष, वर्तमान में एडीषनल सी.एम.एच.ओ. भरतपुर के पद पर कार्यरत हैं और भरतपुर एक प्राईवेट अस्पताल का संचालन भी करवा रहे हैं। साभार-khaskhabar.com           

Read More

जोधपुर। सड़क पर दौड़ते हुए जानवर को बचाने के फेर मेें जोधपुर से जैसलमेर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सोमवार सुबह पोकरण से आगे धोलिया गांव के पास हुआ। हादसे में एक महिला समेत 5 जनों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन अन्य लोग घायल हो गए।    जानकारी के मुताबिक एक निजी बस सुबह जोधपुर से जैसलमेर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही बस धोलिया गांव के पास पहुंची तो अचानक बीच सड़क पर दौडते हुए जानवर आ गया। जानवर को बचाने के फेर में बस चालक ने ब्रेक लगा दिए। ब्रेक लगते ही तेज रफ्तार में आ रही बस पलट गई और दूर तक घिसटते हुए चली गई।   खास बात ये है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सभी सवारियां सो रही थी। बस पलटते ही कोहराम मच गया और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इस दौरान आवाज सुनकर यहां से गुजरनेे वाले लोगों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।    इस दर्दनाकर घटना में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 दर्जन घायल हो गए। घायलों को पोकरण लाया गया जहंा उनका इलाज किया जा रहा है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। जयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करतेे हुए शातिर अन्तर्राज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है।    चौंकाने वाली बात ये है कि यह शातिर नकबजन गिरोह बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ अपनी फोटो लगाकर पोस्टर छपवाते थे। यह शातिर इन पोस्टरों को दीवारों पर चिपकाकर जनता-पुलिस की नजर में शराफत का चोला ओढकर रहते थे, ताकि कोई उन पर शक न कर सके। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक आईड़ी कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस शक के आधार पर जब भी इन्हें दबोचने की कोशिश करती तो यह शातिर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का आईडी कार्ड़ दिखाकर पुलिस को चकमा देकर रफूचक्कर हो जाते थे।   डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता के मुताबिक जयपुर के विभिन्न इलाको में लगातार नकबजनी की वारदातें सामने आ रही थी। नकबजनी की वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम अपराधियों पर अपनी नजर रखे हुए थी। करीब 70-80 सीसीटीवी फुटेज में एक मोटर साईकिल और कार देर रात अलग-अलग इलाकों में हर बार दौड़ते हुए नजर आई। हुलिए के आधार पर पुलिस ने कार और मोटर साईकिल नबरों के जरिए मामले की जांच पड़ताल करते हुए दो शातिर नकबजनो को गिरफ्तार कर लिया।    दो दर्जन से ज्यादा वारदातें करना कबूली.... गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार सोनी उर्फ कुमार साहब और धनराज उर्फ अमित है। दोनों आरोपी मूलरूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी कई साल से जयपुर समेत अन्य राज्यों में चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने करीब दो दर्जन से ज्यादा नकबजनी और चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है।    यूं शराफत का चोला ओढकर रहते थे बदमाश  पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित उर्फ धनराज पहले भी जयपुर में चोरी के मामले रंगे हाथों गिरफ्तार होकर जेल की हवा खा चुका है, लेकिन जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर से चोरी और नकबजनी की वारदातों में लिप्त हो गया। चौंकाने वाली बात है कि आरोपी खुद को राजनैतिक दल का हिस्सा बताकर बड़े-बड़े राजनेताओं के साथ अपनी फोटो लगाकर पोस्टर छपवाते थे। इस पोस्टर को आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों में चिपका देते थे, ताकि कोई उन पर शक न कर सके। साथ ही, चोरी किए गए रूपयों के बल ही ये आरोपी राजनीति में अपना पैर पसारने में लगे हुए थे।    मिला मानवाधिकार आयोग का फर्जी आईडी कार्ड ... खास बात ये है कि पुलिस को आरोपियों के पास से एक मानवाधिकार आयोग का एक फर्जी आईडी कार्ड मिला है। वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपी पुलिस की पकड़ में आता तो वह इस आईडी कार्ड को दिखाकर बच निकलता था।    नकबजनी के लिए दूसरे राज्यों से बुलाता था बदमाश... डीसीपी वेस्ट अशोक गुप्ता के मुताबिक आरोपी सरगना अनिल 20 साल जयपुर में ही रह रहा है। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए दूसरे राज्यों से लड़कों को यहां पर बुलाता और अपने दूसरे मकान में ठहराता था। आरोपी अनिल इन लड़को के लिए खुद ही खाने पीने का इंतजाम करता था।    नकबजन इन घरों को बनाते थे निशाना  पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर में उन मकानों को निशाना बनाते थे, जहां दिन में घर में लाइट जल रही होती थी। ताला लगे हुए घर में रखी गाड़ियों में धूल जमी होती थी या फिर घर के गेट पर तीन-चार दिनों को पेपर पड़े हुए होते हैं। भाड़े पर बुलाए गए ये सभी बदमाश पहले दिन में शहर के अलग-अलग इलाकों की रेकी करते थे और फिर रात में वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस से बचाने के लिए अनिल वारदात स्थल पर निगरानी रखता था। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी अपने मकान पर सो जाते थे और चोरी के माल का बंटवारा कर और उसे सस्ते दाम में बेचकर जमकर अय्याशी करते थे।    फिलहाल पुलिस ये शातिर नकबजन सलांखों के पीछे हैं। पुलिस को इन आरोपियों से और भी वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में शनिवार रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ कर नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर दुकानदारों में आक्रोश हो गया और मार्केट बंद कर पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान उठा कर नारेबारी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन कर देकर मामला शान्त करवाया। जानकारी के अनुसार पिछले महीने ही दुकानदारों ने बढ़ रही चोरियों की वजह से मार्केट बंद किया था। रविवार को बर्फखाना स्थित श्याम पान भण्डार पर दुकानदार एकत्र हुए और फिर मार्केट बंद करने का एलान किया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More