देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। प्लेसमेंट कंपनी के जरिए विदेश में नौकरी के लिए एप्लाई करना एक युवक को मंहगा पड़ गया और उसने ढाई लाख रूपए गंवा दिए। तीन मामला राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके का है।
पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर-16 शाहपुरा के रहने वाले पीड़ित दीप सिंह तीन आरोपियों के खिलाफ श्याम नगर थाने में ठगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक मई 2016 में उसका संपर्क आरोपित मोहित, राहुल एवं अशोक से हुआ था। तीनों आरोपियों ने राणी सती नगर निर्माण नगर मानसरोवर मेट्रो स्टेशन के पास जॉब प्लेसमेंट कंपनी खोलकर कार्य करते थे। जान-पहचार का फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने पीडित दीपसिंह को विदेश में नौकरी लगाने का झांसा दिया। बदले में आरोपियों ने उससे दो-तीन बार में ढाई लाख रुपए ले लिए।
कई महीने बीत गए, लेकिन पीडित की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद पीड़ित ने तीनों आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान तीनों आरोपित उसे जल्द से जल्द नौकरी लगाने का झांसा देकर गुमराह करते रहे। लेकिन बाद में आरोपियों ने नौकरी लगाने से मना कर दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने आरोपितों से रुपए लौटाने की बात कही तो आरोपितों ने रुपए लौटाने की बात से भी साफ इनकार कर दिया।
इससे आहत होकर पीड़ित ने तीनों आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
महाराष्ट्र: भिवंडी में महावीर सिंथेटिक कंपनी में भीषण आग, दो दमकल गाड़ियां मौके पर
विश्व में आयुष चिकित्सा पद्धति पर बढ़ेगा भरोसा, मंत्रालय ने किया अमेरिकन कंपनी के साथ समझौता
विश्व में आयुष चिकित्सा पद्धति पर बढ़ेगा भरोसा, मंत्रालय ने किया अमेरिकन कंपनी के साथ समझौता