BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, गुपचुप तरीके से लाखों में कर रहे थे अवैध सप्लाई

अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, गुपचुप तरीके से लाखों में कर रहे थे अवैध सप्लाईभरतपुर। कैथवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए है। 

 

जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कैथवाडा में जुबेर खान अपने घर पर अपने भाईयों के साथ मिलकर अवैध हथियार बनाकर क्षेत्र में सप्लाई करता है। सूचना पर पुलिस ने जुबेर खान के घर पर दबिश दी। 

 

इस दौरान आरोपी जुबेर खान अपने भाई आत्मादीन और उमर के साथ अवैध हथियार बनाता हुआ पाया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक 12 बोर का पौना डबल बैरल, एक कट्टा 315 बोर, एक बन्दूक 12 बोर सिंगल बैरल, 18 खाली कारतूस 315 बोर, 6 खाली कारतूस 12 बोर एवं अर्द्धनिर्मित 12 बोर का पौना, दो 12 बोर की बन्दूक समेत कई अवैध हथियार मिले। 

 

साथ ही पुलिस ने हथियार बनाने के सामान जिनमें 1 ड्रिल मशीन, 3 शिकंजा लोहे के, 1 धोकनी, 1 ग्राइन्डर मशीन, लोहे की चैक गाटर, वसूला, हथौडा व हथौडी, 4 आरी, 10 लोहे की रेती, 1 लकडी काटने की आरी, 2 लोहे की सडासी, 1 प्लास, पेचकस, 2 चूडी काटने के हैण्डल, 2 लकडी काटने की छैनी, 1 लोहे की पत्ती, 13 लोहे की छैनी, 4 बोर बनाने के सूआ, 4 बोर साफ करने की नाली, 5 लोहे की बैरल तथा कैच स्प्रिंग को जप्त किया।

 

पुलिस ने आरोपी जुबेर खान, आत्मादीन और उमर को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी कैथवाडा के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से उनके द्वारा बनाये गये हथियारों की सप्लाई के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More