मथुरा। थाना वृंदावन के अंतर्गत महिला के एटीएम कार्ड से 23 हजार रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है जबकि एटीएम महिला के पास ही था घटना के समबनध में महिला ने थाना वृंदावन में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कैलाश नगर निवासी महिला सीमा वशिष्ठ संदीपनी मुनि स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। वह पंजाब नेशनल बैंक की रमन रेती स्थित शाखा में बचत खाता धारक हैं। महिला का आरोप है कि उसके अकाउंट से 23 हजार रु निकाले गये है। जिसकी जानकारी महिला को दूसरे दिन हुई जब वह बैंक में एंट्री कराने पहुंचे। अपने साथ हुई घटना से हैरान महिला आज थाना वृंदावन पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि 15 तारीख की शाम को 6ः30 बजे पैसे निकाले थे। तब मेरे खाते में 1 लाख 57 हजार रु थे, जब मैने 20 हजार रु निकाले तो 1 लाख 37 हजार रु रह गये। फिर मैं कल शाम को ऐसे ही 7ः00 के समथिंग पैसे निकालने के लिए आई मैंने कई बार पैसे निकालने की कोशिश की कभी 7 हजार डालकर देखा कभी दो 2-2 हजार डालकर देखा कभी 10 हजार रु डालकर देखा लेकिन पैसा नहीं निकले। लेकिन जब मैं कुछ समय बाद घर पहुंची तो फोन में मैसेज के द्वारा पता चला कि अकाउंट से पैसे कट रहे हैं। बताया कि कुल 24 हजार रु खाते से निकले है गौरतलब है कि। एटीएम से पैसा निकालने का यह पहला मामला नहीं है लगभग 1 माह पूर्व भी गौरा नगर की एक महिला के एटीएम से भी 3 हजार रु निकाले गए थे। लेकिन उसमें भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब देखना होगा की पुलिस ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या कदम उठाती है। और घटना का कबतक खुलासा कर पाती है।
Read MoreBREAKING NEWS












