BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या, शहर में इंटरनेट सेवा ठप

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या, शहर में इंटरनेट सेवा ठपसहारनपुर। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव मोर्चरी पर रखने को लेकर परिजनों व भीम आर्मी के लोगों ने पुलिस के साथ भी मारपीट की। इसके बाद भीम आर्मी पूरे फोर्स के साथ डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया रामनगर गांव में रहते थे। 

 

गांव के पास ही राजपूत भवन में महाराणा प्रताप जंयती पर पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। भीम आर्मी के कार्यकर्ता रोबिन गौतम ने बताया कि कमल वालिया का भाई सचिन गांव के पास ही स्थिति चाय की दुकान पर जा रहा था। इसी बीच तीन-चार लोग बाइक पर सवार होकर चाय की दुकान पर पहुंचे और सचिन को गोली मार दी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोली मारने के बाद जय राजपुताना के नारे लगाते हुए फरार हो गए। 

 

आनन-फानन में सचिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहां पहुंची पुलिस को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शव नहीं उठाने दिया। पुलिस ने जबरन शव उठाने की कोशिश की तो मारपीट की गई। 

 

घटना के बाद पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एडीजी ने बताया कि यह पूरा मामला काफी संदिग्ध है। इसकी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने तनाव की स्थिति को देखते हुए सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक बंद करवा दी है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More