देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पति-पत्नी दोनों को किया पुलिस ने गिरफ्तार
मथुरा। नौहझील के गांव कोलाना में 2 दिन पूर्व हुई डिप्लोमा इंजीनियर की हत्या में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर घटना से पर्दा उठा दिया है। पुलिस का दावा है कि इंजीनियर की टेकचन्द्र ने अवैध संबंधों के शक के चलते की थी, इसमें टेकचन्द्र की पत्नी रजनी ने भी साथ दिया।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया विदित हो कि 24 फरवरी की सायं कोलाना निवासी डिप्लोमा इंजीनियर हरेन्द्र उर्फ मौसम पुत्र जगदीश प्रसाद का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था, डिप्लोमा इंजीनियर नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत था। पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी थी कि पुलिस को जांच-ए-दौरान पता चला कि मृतक इंजीनियर पडौस में ही रहने वाली रजनी पत्नी टेकचन्द्र से अच्छी दोस्ती थी। हत्याकांड में अवैध संबंधों की बू आने पर पुलिस ने रजनी व उसके पति टेकचन्द्र को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की।
सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी को मृतक हरेन्द्र रजनी के घर आया, उसे पता नहीं था कि घर में टेकचन्द्र भी मौजूद था, हरेन्द्र को देखकर टेकचन्द्र ने उसके सिर में डंडा मारा। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई, इसमें टेकचन्द्र की पत्नी रजनी ने भी साथ दिया। बाद में शव को गोवर्धन के बिटौरा में छुपा दिया। हत्यारोपियों की निशानदेही पर डंडा, खून से सनी बेडशीट व पाॅलीथिन बरामद कर ली है। पुलिस ने हत्यारोपियों के घर से खून से सनी चारदर, डंडा आदि भी बरामद किये हैं। गिरफ्तारी के साथ मजबूत साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।













Related Items
दिलीप कुमार को पुण्यतिथि पर याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र, बोले, 'वो कहीं आस-पास हैं'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमित कुमार कॉलेज अध्यक्ष एवं बांके बिहारी बने कॉलेज मंत्री