देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
तीन इंजन सेट पम्पिंग, एक तमंचा 12 बोर, कारतूस एवं चाकू बरामद
मथुरा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में गोवर्धन पुलिस ने बीतीरात अपराधियों पर शिकंजा कसने को चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान तीन शातिर चोरों को चोरी की लोडर गाड़ी और पम्प सेट सहित दबोचा है।
पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने बताया कि सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन संसार सिंह राठी एवं उपनिरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय डीग अड्डे पर चैकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर ने बदमाशों के आने की सूचना दी तो पुलिस ने नीमगांव तिराहा पर चैकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे एक टाटा ऐज मेगा लोडर गाड़ी आयी और उसे रोकने का प्रयास किया तो गाड़ी के अंदर बैठे तीन लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके भाग रहे बदमाशों को दबोच लिया । पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम विनोद पुत्र पूरन निवासी नगला नेता थाना वृंदावन, खेमचंद पुत्र हुकमचंद निवासी नीमगांव थाना गोवर्धन और भगवान सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी नीमगांव थाना गोवर्धन बताये हैं । पकड़े गए शातिरों के पास से चोरी किए गए तीन इंजन पम्पिंग सेट तथा एक तमंचा 12 बोर,कारतूस, चाकू और चोरी की लोडर गाड़ी बरामद हुई है।













Related Items
शहर में 149 तथा देहात में 207 लोगों के बिना मस्क पाये जाने पर चालान किये गये
वीक एंड लॉक डाउन का देहात में भी रहा व्यापक असर
टीचर अनामिका शुक्ला पर 5 और FIR दर्ज, कई और हो सकती हैं, पुलिस ने प्रिया सिंह पर कसी नकेल