देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्रांतर्गत चैक बाजार में दो दिन पूर्व हुई चांदी लूट की घटना फर्जी निकली।
उक्त साजिश व्यापारी के माल को हडपने के लिए की गई थी। पुलिस ने वादी व उसके भाई सहित चार युवको को पकड़ा है, उनकी निशानदेही पर लूट का माल बरामद किया।
प्राप्त विवरण के अनुसार मंगलवार को पत्रकार वार्ता में एसपी (सिटी) श्रवण कुमार ने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र की हनुमान टीला में 25 मार्च को लूट की घटना प्रकाश में आई थी जिसमें वादी सुमित निवासी हनुमान टीला व उसका भाई महावीर निवासी जयसिंह पुरा में व्यापारी का माल हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी गढकर अपने व अन्य साथियों के मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने कहा कि घटना के अनावरण को क्षेत्राधिकारी नगर प्रीति सिंह टीम बनाकर ला रही थी, जांच में सीसी टी.वी. को खंगाला गया तो घटना की परद-दर-परद खुलती चली गई, पुलिस ने वादी के भाई महावीर को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसके पूरी घटना कबूली। आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथी वादी सुमित पुत्र मुन्ना, लालू, कन्हैया पुत्र विनोद अग्रवाल निवासी हनुमान टीला, पुरूषोत्तम पुत्र कलुआ निवासी मल्लाह गली को हिरासत में लेकर 11 किलो चांदी बरामद की गई है।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है मथुरा-वृंदावन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र चालू सीजन में 3 प्रतिशत बढ़ा