BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

घर में घुसकर कर दी फायरिंग, युवक गंभीर घायल

घर में घुसकर कर दी फायरिंग, युवक गंभीर घायलकरौली। पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार तीन युवकों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को करौली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान लेकर मामले में जांच शुरू कर दी है।

 

चिकित्सालय चौकी प्रभारी धारासिंह ने बताया कि परीता गांव का गिरवरपुरा निवासी कुबेर बैरवा अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान चार-पांच लोग शराब पीकर आए और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान टोकने पर वे नाराज होकर चले गए। बाद में 6-7 लोग दुबारा वहां पहुंचे और मारपीट तथा गाली गलौज की। बाद में आरोपी धमकी देकर चले गए। बाद में दो बाइकों पर आए 3 युवकों ने घर में घुसकर कुबेर बैरवा पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कुबेर गंभीर घायल हो गया। घायल को लेकर परिजन करौली चिकित्सालय पहुंचे, वहां उसका उपचार जारी है। वहीं घटना के बाद फायरिंग के आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर कुड़गांव थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More