BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, फांसी पर लटकाया, लेकिन

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, फांसी पर लटकाया, लेकिनकैथल। जिले के कलायत इलाके में एक महिला से घर में घुसकर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। 

घटना के अनुसार गांव बालू में पीडिता अपने खेत में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रही है। उसका पति किसी रिश्तेदार को दवाई दिलवाने के लिए बाहर दूसरे शहर गया हुआ था। घटना रात करीब 11 बजे की है। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ सो रही थी, तभी उसे किसी के घर में घुसने की आवाज सुनाई दी। महिला ने बाहर आकर देखा तो चार युवक घर में घुस चुके थे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन मकान खेत में होने कारण आसपास कोई महिला की आवाज नहीं सुन सका। 

हवस के दरिन्दों ने पहले सो रहे बच्चों का कमरा बंद किया और महिला को दूसरे कमरे में ले गये और सामुहिक दुष्कर्म किया। हवस मिटने के पश्चात युवकों ने महिला को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद फरार हो गए। 

जाको राखे साइयां....रस्सी पड़ गई ढीली

भगवान का शुक्र है कि कुछ समय बाद रस्सी ढीली पड़ गई और पीड़िता के पैर जमीन पर लग गए जिस कारण उसकी जान बच गई। उसके बाद महिला ने अपने पति को फोन किया और महिला के परिजन माैके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल के एमेरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया जहां महिला का इलाज चल रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More