BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

UNNAO CASE : उन्नाव पहुंचा गैंगरेप पीड़िता का शव, पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव गैंगरेप पीड़िता का शव देर शाम दिल्ली से उसके गांव पहुंच गया है। आरोपियों द्वारा हमले में 95 फीसदी जलने के बाद पीड़िता को लखनऊ से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां कल देर रात उसकी मौत हो गई। उन्नाव समेत देश भर में गुस्से का कारण बनी इस घटना के चलते यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधा जा रहा है।

खबरों के मुताबिक पीड़िता का शव पहुंचने के बाद क्षेत्र में हालात नाजुक बने हुए हैं। कानून व्यवस्था के मद्देनजर सीतापुर, हरदोई और लखनऊ से पुलिस को उन्नाव बुलाया गया है। इसके अलावा दो प्लाटून पीएसी को भी मौके पर बुलाया गया है। मीडिया को पीड़िता के घर से दूर रखे जाने की कोशिश चल रही है।

पीड़िता के शव को फिलहाल घर के कच्चे बरामदे में रखा गया है। जिला प्रशासन परिवार को समझा-बुझाकर देर रात को ही अंतिम संस्कार के लिए राजी करने की कोशिश में लगा है। हालांकि पीड़िता के पिता का कहना है कि वह रविवार सुबह ही बेटी का अंतिम संस्कार करेंगे।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More