BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव में एक दलित किसान की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। दबंगों ने पत्नी के सामने दलित को जिंदा जलाया है। मरने वाले दलित किसान की उम्र 70 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव है। गांव में शांति बहाली के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की विधवा के बयान के हवाले से पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय किसान किशोरीलाल ने खेती के लिए पट्टे पर जमीन ली थी।    गांव के कुछ दबंग उसके पट्टे की जमीन पर खेती करना चाह रहे थे, लेकिन दलित किसान इसके लिए तैयार नहीं था। उसका कहना था कि अगर वह उस जमीन पर खेती नहीं करेगा तो वह पट्टे की रकम कैसे चुका पाएगा। साथ ही उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का भी संकट आ जाएगा। पिछले दिनों दबंग ट्रैक्टर लेकर उसी पट्टे की जमीन पर जुताई करने पहुंच गए। दलित किसान ने इसका विरोध किया तो यह बात उन्हें नागवार गुजरी।    गांव का दबंग कुछ लोगों को लेकर दलित किसान के खेत पर पहुंचे और पहले उसे मारा-पीटा। उस वक्त वहां दलित की पत्नी भी मौजूद थी। वह दबंगों के हाथ-पांव जोड़ती रही, लेकिन दबंगों का कलेजा नहीं पसीजा। उन्होंने केरोसिन छिडक़कर दलित बुजुर्ग को जिंदा जला दिया। बुजुर्ग के शरीर में पूरी तरह आग फैलने तक दबंग वहीं खड़े रहे। आखिरकार आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाई और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया।    यहां डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग का शरीर करीब 90 फीसदी झुलस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। दबंगों की इस हरकत के बाद इलाके के सारे दलित अस्पताल के सामने इक्कठा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके हरकत में आई पुलिस ने आरोपी तीरन यादव, प्रकाश, बलवीर और संजू यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी गांव से भागने की फिराक में थे, लेकिन दलितों के विरोध के बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी तीरन यादव स्थानीय बीजेपी नेता बताया जा रहा है।   साभार-khaskhabar.com        

Read More

जोधपुर। शहर के पॉश इलाके सरदारपुरा में रविवार-सोमवार आधी रात बाद एक चोर ने शातिराना तरीके से दो मकानों में वारदात को अंजाम दिया। चोर ने पहले तो 10 मिनट तक गली में रैकी की। इसके बाद अपनी बाइक खड़ी कर एक घंटे में दो मकानों से लाखों रु. कीमत के स्वर्णाभूषण व नकदी चुरा लिए। हैरानी की बात यह है कि एक मकान में मां-बेटे सो रहे थे, लेकिन उन्हें पास के कमरे में घुसे बदमाश की भनक भी नहीं लगी। उस परिवार के सदस्यों का कहना है कि संभवतया बदमाश ने कूलर में बेहोशी की दवा स्प्रे कर उन्हें बेहोश कर दिया था।  सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर कुम्हारों के मंदिर के पास मालियों की गली में रहने वाले पुनीत प्रजापत पुत्र ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया गया कि रविवार-सोमवार रात वे और उनकी माताजी घर में सो रहे थे, जबकि भाई पहली मंजिल पर सो रहा था। सोमवार अलसुबह उठने पर उन्हें पता चला कि घर में चोरी हो गई है। कोई बदमाश उनके घर से दो तोला वजनी सोने की चेन, दो अंगूठी, कान के झुमका जोड़ी, बच्चों के कानों के लूंग, पांच फीणियां, 30 तोला वजनी चांदी की पायल, 25 तोला के दो कंदोरा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी की गिलास, एक कटोरी, चांदी के 10 सिक्के और 1 लाख 35 हजार रुपए चुरा ले गए। इसी तरह प्रजापत के पड़ोस में किराए रहने वाले सोमदत्त ओझा के यहां भी नकबजनी की वारदात की। इस दौरान ओझा जयपुर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी घर पर ही थी। रात करीब दो बजे उनके घर में घुसकर बदमाश ने सोने का एक मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, एक मोबाइल व 12 हजार रुपए नकदी के साथ एक महंगी घड़ी, दो चार्जर व ईयरफोन और बच्चों के कपड़े भरा बैग चुरा लिया।   साभार-khaskhabar.com

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)।जनपद में बढ़ रही लूट की घटनाओं की रोकथाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में हुई दो लूट का खुलासा करते हुए पकड़े गए अभियुक्तों से घटना में लूट का माल बरामद कर  जेल भेजा है। जानकारी के अनुसार बाँके बिहारी चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग में रवि उर्फ रविंदर निवासी झांसी एवं रमेश उर्फ कालू निवासी पलवल को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बीती 9 जून को बांके बिहारी मंदिर के समीप फलारी बाबा वाली गली में मेरठ निवासी श्रद्धालु महिला से लूट के अलावा फरीदाबाद निवासी श्रद्धालु से चेन लूट की घटना कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ लेडीस पर्स एवं 12 सौ रु नगद एव एक पीली धातु की चेन बरामद की है। वहीं पुलिस ने अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने थाना वृन्दावन में पत्रकारों को जानकारी दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में  कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, बाँके बिहारी चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण शर्मा, एव अन्य कांस्टेबल साथ रहे.

Read More

जोधपुर। एक अंधविश्वासी पिता ने रमजान माह में अल्लाह की राह में सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी के नाम पर ऐसा काम कर दिया कि जिसने भी सुना उसका दिल दहल गया। मामला पीपाड़ सिटी में दो दिन पहले हुई बच्ची की हत्या का है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। अंधविश्वासी पिता ने ही बेटी की हत्या की थी। उसने कबूल किया है कि रमजान माह में अल्लाह को खुश करने के लिए कुर्बानी देनी होती है। जीवन की सबसे प्यारी चीज अल्लाह को कुर्बान करने के लिए उसने अपनी चार साल की बेटी रिजवान का गला हलाल कर दिया। इस पर पुलिस ने नवाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात सिलावटों का मोहल्ला निवासी नवाब अली कुरैशी घर की छत पर सो रहा था। वहीं उसकी पत्नी व दो बेटियां भी सो रही थीं। देर रात करीब तीन बजे पत्नी शबाना की नींद खुली तो बड़ी बेटी रिजवान (4) वहां नहीं दिखी। इधर-उधर देखने पर रिजवान छत पर खून से लथपथ पड़ी दिखी। इस पर उसने अपने पति को जगाया और रात को ही रिजवान को सरकारी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया था। रिजवान की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। इस हत्याकांड की जांच के लिए जोधपुर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया, लेकिन हत्यारे का सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार शक के आधार पर पिता नवाब अली से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। साभार-khaskhabar.com

Read More

 मोठपुर थाना इलाके के देवपुरिया गांव में खेत पर गई बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता खेत पर कंडे बीनने गई थी। सूचना मिलने पर मोठपुर थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोठपुर थाना इलाके के देवपुरिया गांव में 12 वर्षीय बालिका अपने खेत पर कंडे बीनने गई थी। पड़ोसी खेत मालिक नारायण मीना के पुत्र रामसिंह मीना बहला-फुसलाकर बालिका को नाले में ले गया। वहां उसने उससे दुष्कर्म किया। बालिका ने बाद में परिजनों को आपबीती बताई।  इसके बाद मोठपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। मोठपुर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया। सहायक थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साभार-khaskhabar.com

Read More

 दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाली महिला को पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए जाल में फांस लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वह पीड़ित से वर्ष 2007 से अब तक 50 लाख रुपए से ज्यादा हड़प चुकी है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को गजेन्द्र कुमार निवासी करधनी जयपुर ने थाना करधनी पर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2007 से महिला कोमल दाधीच उर्फ कृष्णा को इंट्रेस्ट पर लोन का लेन-देन कराता था। वर्ष 2007 में एक दिन कोमल ने उसे झोटवाड़ा स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया और चाय पिलाने के बाद अश्लील हरकत करने लगी। वह उस समय उससे बचकर वहां से निकल गया। उसके बाद महिला ने उसे कई बार बुलाने का प्रयास किया। जब वह उसके पास नहीं गया तो महिला ने फोन पर उससे 10 हजार रुपए मांगे और नहीं देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी। बदनामी के डर से उसे 10 हजार रुपए दे दिए। उसके बाद कोमल उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाता संख्या 68016557651 और आईसीआईसीआई बैंक के खाता संख्या 001201588641 एवं गोविंदराम के आईसीआईसीआई बैंक के खाता संख्या 001201588641 में करीब 50 लाख रुपए जमा करवा चुकी थी। इसके बावजूद कोमल उससे अभी भी रुपए मांग रही है।  मामला सामने आने के बाद करधनी पुलिस ने गंभीरता बरतते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रतन सिंह व सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा आस मोहम्मद के सुपरवीजन में थानाधिकारी थाना करधनी अनिल जसोरिया के निर्देशन में वासुदेव उप निरीक्षक, बलराम, मालीराम, रविन्द्र कुमार, खुशीराम, संदीप सिंह, अमित सिंह, अजेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल चांद कंवर व सुनीता की विशेष पुलिस टीम बनाई। पुलिस ने पीड़ित को रुपए देकर ट्रेप कार्रवाई के लिए महिला द्वारा बताए स्थान झोटवाड़ा कांटा चौराहा पर भेजा। वहां पुलिस टीम भी सादा वस्त्रों में मौजूद रही। इस दौरान पुलिस निरीक्षक अनिल जसोरिया ने महिला कोमल दाधीच (35) पत्नी गोविंद दाधीच जाति ब्राह्मण निवासी सी-75, मंगलम सिटी हाथोज को रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

शहर के बाहरी इलाके में सोमवार को भारी हादसा टल गया, हालांकि कुछ नुकसान जरूर हुआ है, पर गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। यह सब एक ट्रक चालक द्वारा चलते ट्रक से कूद जाने के कारण हुआ। हुआ यह है कि बजरी से भरे ट्रक को ले जा रहे चालक ने पुलिस की गाड़ी देखी तो पहले तो ट्रक को भगाया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक ट्रक चलता छोड़ कूद गया। बिना चालक के दौड़ते हुए ट्रक ने पांच मोटरसाइिकलों को चपेट में ले लिया और एक दीवार से टकराकर रुक गया। घटना मुहाना थाना इलाके में दादूदयाल नगर इलाके की है। आपको बता दें कि बजरी खनन पर रोक के बाद भी ट्रकों में सरेआम अवैध रूप से बजरी लाई जा रही है। सोमवार दोपहर मानसरोवर रीको कांटा चौराहे पर बजरी से भरा ट्रक जा रहा था। पुलिस की गाड़ी उसके पीछे थी। ट्रक ड्राइवर को पता चला तो उसने ट्रक दौड़ा दिया। इस दौरान न्यू सांगानेर पुलिया से नीचे उतरने के बाद जब पुलिस की गाड़ी नजदीक आई तो ड्राइवर ने ट्रक को रीको कांटा चौराहे से दादू दयाल नगर की तरफ मोड़ लिया और वह ट्रक से नीचे कूद गया। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सड़क किनारे खड़ी चार मोटरसाइकिलों को कुचलते हुए चला गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त मोटरसाइकिलों पर कोई सवार नहीं था। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। पीड़ित मोटरसाइकिल मालिकों ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक मैरिज गार्डन के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को कुचलते हुए दीवार के पास जाकर रुका।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार के पुरवा में 30 साल की एक अविवाहित युवती की गला रेत कर हत्या करने के आरोप पुलिस ने शुक्रवार को उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति न मिलने की वजह से भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया, "गुरुवार को अविवाहित युवती मीना (30) का रक्त रंजित शव उसके घर में ही बरामद किया गया था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित की गई थी। टीम ने शुक्रवार को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली और मृतका के बड़े भाई कल्लू उर्फ ललित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।" एसपी ने कहा कि कल्लू ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मां ने पूरी संपत्ति मीना के नाम कर दी थी और उसने मुझे घर से निकाल दिया था। इसी से नाराज होकर मैंने अपने साथी कमलेश के साथ मिल कर उसकी कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। हत्या में सहअभियुक्त कमलेश अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 करौली। जादू-टोने के नाम पर नाबालिग किशोरी को प्रताड़ित करने के दोषी तांत्रिक को अपर जिला सेशन न्यायाधीश ब्रजेश शर्मा ने 9 साल का कारावास व 7 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 23 में भी छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक मिथिलेश पाल ने बताया कि कैलादेवी निवासी पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रीना के पेट में दर्द हुआ था। उसे उपचार के लिए करौली के रणगवां ताल के पास स्थित देवीजी व हनुमान मंदिर पर उपचार के लिए ले जाया गया। 18 मई 2013 को मंदिर पर पूजा पाठ व तंत्र-मंत्र का काम करने वाले घनश्याम माली ने लड़की की नब्ज देखकर उपचार करने की बात कही और बताया कि लड़की पर भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद उपचार के नाम पर तांत्रिक ने लड़की की नाक और मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भर दिया और हाथ-पांव बांधकर मुंह में मल भर दिया। इस दौरान किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वे बालिका को करौली, जयपुर व गंगापुर में उपचार कराने ले गए।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। चेन सिस्टम बनाकर रुपए जमा करने और जमा रुपयों से चार गुना फायदा दिलाने का झांसा देकर 90 लाख रुपए ऐंठने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 31 मई को परिवादी मुमताज खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लक्ष्मी काइन एवं एक्सपीसी माइनिंग कंपनियों के डायरेक्टर पवन ठाकुर व मृदुला ठाकुर ने उससे क्रिपटो करेंसी में पैसा लगाने व उस राशि से तीन-चार गुना फायदा दिलाने का झांसा देकर करीब 90 लाख रुपए ठग लिए। इस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रतन सिंह के निर्देशन में आश मोहम्मद सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा, जयपुर के सुपरविजन में थाना झोटवाडा पर गुर भूपेन्द्र सिंह थानाधिकारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक गुरुदत सैनी तथा कांस्टेबल सोनाराम व शेरसिंह की टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी पवन ठाकुर (48) पुत्र जयपाल सिंह राजपूत व मृदुला ठाकुर (39) पत्नी पवन कुमार राजपूत निवासी निवासी एटीएस सोसायटी, शक्ति खंड थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 6 हजार से अधिक लोगों से कई करोड़ों रुपए ठगने की वारदात स्वीकार की है। उनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। ऐसे करते थे ठगीआरोपी लक्ष्मी काइन एवं एक्सपीसी माइनिंग कम्पनियां संचालित कर रहे हैं। इसमें वेबसाइट पर प्रचार कर दो-तीन गुना लाभ व मल्टीलेवल मार्केटिंग का लालच देकर पैसे जमा कराते। पैसे के बदले ज्वैलरी, हाथ की घड़ी, कपड़े, जूते आदि सामान का लालच देकर सात हजार से 7 लाख तक की एंट्री आईडी बनावाने के नाम पर कंपनी व व्यक्तिगत खातों में पैसे जमा करवा लेते हैं। बाद में तरह-तरह के झांसे देते और पैसे नहीं लौटाते हैं।     साभार-khaskhabar.com

Read More

 फगवाडा। फगवाड़ा में रहने वाला संदीप सिंह उर्फ सैंडी (32) को हर चीज का तमाशा बनाने का शौक था। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय संदीप ने अपनी ही मौत का तमाशा बना दिया। उसने खुदकुशी भी की तो फेसबुक पर लाइव होकर की। कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में पहचान बनाने वाले संदीप को पता नहीं क्या हो गया कि उसने ऐसा कदम उठाया। उसने लाइव होकर अपनी ही रिवाल्वर से को कनपटी पर लगाया। पहले तो दोस्त समझे कि कोई मजाक कर रहा है पर जब गोली चलने की आवाज के साथ संदीप फर्श पर गिर गया तो उन्हें पता चला कि यह संदीप का लाइव सुसाइड था।  अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल यही कहा जा रहा है कि पिछले कई दिनों से संदीप काफी परेशान था। शायद इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। अर्बन एस्टेट पुलिस के अधिकारी मुख्तियार सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

पुलिस ने इलाका थाना तुंगा, बस्सी, कानोता व आसपास के क्षेत्र में मंदिरों में से छत्र व आभूषण चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि अपराधों पर रोकथाम के लिए हनुमान प्रसाद अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त बस्सी पुष्पेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी तुंगा, गुन्जन उ.नि. व फूलाराम स.उ.नि., कांस्टेबल मुकेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र, वकील, गजानन्द की टीम का गठन कर ऐसी वारदातों में लिप्त अपराधियों पर विशेष निगरानी कर वारदातों का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार 28 जून को शा तिर चोर मुकेश कुमार योगी पुत्र मोती लाल योगी जाति नाथ निवासी तलाब गांव पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा तथा दिनेश कुमार योगी पुत्र मोती लाल योगी जाति नाथ निवासी तलाब गांव पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा को जिला कारागार दौसा से अनुसन्धान के लिए प्राप्त कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस थाना तुंगा क्षेत्र की श्याम बाबा मन्दिर से छत्र व आभूषण चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। उनसे चोरी गया धातु सामान 262 ग्राम चांदी तथा एक चांदी आदि धातु गलाने की मशीन बरामद की है। मुकेश कुमार योगी के विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमे तथा दिनेश कुमार योगी के विरुद्ध चोरी के तीन प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More