BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जायदाद को लेकर भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जायदाद को लेकर भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काटाबांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के किलेदार के पुरवा में 30 साल की एक अविवाहित युवती की गला रेत कर हत्या करने के आरोप पुलिस ने शुक्रवार को उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति न मिलने की वजह से भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया, "गुरुवार को अविवाहित युवती मीना (30) का रक्त रंजित शव उसके घर में ही बरामद किया गया था। इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित की गई थी। टीम ने शुक्रवार को इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली और मृतका के बड़े भाई कल्लू उर्फ ललित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।"

एसपी ने कहा कि कल्लू ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मां ने पूरी संपत्ति मीना के नाम कर दी थी और उसने मुझे घर से निकाल दिया था। इसी से नाराज होकर मैंने अपने साथी कमलेश के साथ मिल कर उसकी कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। हत्या में सहअभियुक्त कमलेश अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More