BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

दो सगे भाईयों को सांप ने काटा, जिला चिकित्सालय में नहीं मिला इलाज

मथुरा। सर्प दंश का शिकार हुए दो सगे भाईयों को मथुरा के जिला चिकित्सालय में समय पर इलाज नहीं मिला। जिला चिकित्सालय से दोनों किशोरों को गंभीर हालत में आगरा के लिए रैफर कर दिया गया। सर्प दंश का शिकार हुए किशोरों के पिता की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह किसी महंगे निजी अस्पताल में अपने अपने बेटों का इलाज करा सकते।


बरसाना के गांव मानपुर में रविवार की सुबह दो सगे भाईयों को सांप ने डस लिया। परिजन इन्हें इलाज के लिए आगरा ले गये हैं। 15 वर्षीय गौरव और 12 वर्षीय अर्जुन सुबह घर पर थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। सर्प दंश से दोनों किशोर अचेत हो गये। आनन फानन में परिजन दोनों को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सक ने जब हाथ खडे कर दिये तो परिजन दोनों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जिला चिकित्सालय में भी उन्हें उपचार नहीं मिला। दोंनों भाईयों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय से आगरा के लिए रैफर कर दिया गया।
  इससे पहले वृंदावन की सर्प दंश की शिकार हुई महिला को भी जिला चिकित्सालय में उचित इलाज नहीं मिलने का महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था। महिला की सर्प दंश से मौत हो गई थी। इस महिला को वृंदावन के सौ सैय्या अस्पताल से जिला चिकित्सालय रैफर कर कर दिया था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More