BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा

पुलिस ने दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लूट की घटना का किया खुलासा वृन्दावन(जहीर आलम)।जनपद में बढ़ रही लूट की घटनाओं की रोकथाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वृंदावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में हुई दो लूट का खुलासा करते हुए पकड़े गए अभियुक्तों से घटना में लूट का माल बरामद कर  जेल भेजा है।

जानकारी के अनुसार बाँके बिहारी चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग में रवि उर्फ रविंदर निवासी झांसी एवं रमेश उर्फ कालू निवासी पलवल को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बीती 9 जून को बांके बिहारी मंदिर के समीप फलारी बाबा वाली गली में मेरठ निवासी श्रद्धालु महिला से लूट के अलावा फरीदाबाद निवासी श्रद्धालु से चेन लूट की घटना कबूल की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ लेडीस पर्स एवं 12 सौ रु नगद एव एक पीली धातु की चेन बरामद की है। वहीं पुलिस ने अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने थाना वृन्दावन में पत्रकारों को जानकारी दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में  कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, बाँके बिहारी चौकी इंचार्ज प्रेम नारायण शर्मा, एव अन्य कांस्टेबल साथ रहे.

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More