देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। थाना मगोर्रा के अन्तर्गत उंचागांव से अपनी प्लाट काटकर लौट रहे युवक पर एक नामजद समेत दो अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। और पीड़ित युवक से बदमाश करीब 12 हजार सहित कागजात भी लूट कर ले गये। पीडित ने थाना मगोर्रा में बदमाशों के खिलाफ लूट रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मगोर्रा के अन्तर्गत मथुरा रोड़ स्थित उंचागांव के समीप शनिवार की देररात्रि करीब दस बजे नगरी निवासी शिवराम पुत्र कढेरू व रामपुर निवासी भूरी सिंह पुत्र नेकराम दोनों अपनी प्लाट काटकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक मथुरा की ओर मुंह करके खड़ी मारूति वैन में से रामपुर निवासी वेदप्रकाश पुत्र भगवानसिंह उतर कर आया। शिवराम का आरोप है कि मरूति वैन से उतरकर आये और मुझे जान से खत्म करने की धमकी दी। इतमें पीछे से गाड़ी मे से दो अज्ञात बदमाश उतरकर आये और मेरे सिर पर पिस्टल रखकर गोली चलाई तो गोली मिस होने के चलते नही चल की। इसके बाद मेरे पर्स में रखे करीब 12 हजार रूपये और कुछ जरूरी कागजातों को छुड़ाकर भाग गये। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना मगोर्रा में लूट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने फोन नही उठाया।













Related Items
थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई अन्तर्राजीय तीन पशु तस्कर दबोचे
पीएम आवास योजना के तहत पीड़ित को मिलेगा आवास
एसएसपी से मिली पीड़ित युवती