BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

एसएसपी से मिली पीड़ित युवती

सौंख। पिछले वर्ष युवती के साथ हई दुष्कर्म की घटना का आरोपी युवक राजीनामा के लिए दबाब बना रहा है। और पीडिता को आये दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इसे लेकर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत कर अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा की मांग की है।


थाना मगोर्रा गांव नगला चिंता में दुष्कर्म पीड़िता को आये दिन मिल रही धमकियों को लेकर युवती ने पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक डा.गौरव ग्रोवर को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि पिछले वर्ष मेरे साथ दुष्कर्म घटना हुई थी। नामजद  आरोपी के खिलाफ पुलिस कार्यवाही में जेल भी भेज चुकी है। घटना का आरोपी पृथ्वीराज आये दिन समझौता के लिए दबाब बना रहा है।

और मुझे और मेरे परिजनों को जान से मारने की धमकियां देता है। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष 2020 में पीडित युवती के साथ गांव के ही नामजद ने शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जब युवती शादी करने की कहती तब-तब नामजद आरोपी शादी की बात को टाल देता था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का गर्भपात भी कराया। लेकिन शादी नही की।

पीड़िता ने थाना मगोर्रा मंे छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी पृथ्वीराज को जेल भेज दिया। जमानत पर आये आरोपी अब पीड़िता और उसके परिजनों को समझौता के लिए दबाब बना रहा है। समझौता न करने पर पीड़िता और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसे लेकर पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। और अपनी सुरक्षा की मांग की है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More