देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। चेन सिस्टम बनाकर रुपए जमा करने और जमा रुपयों से चार गुना फायदा दिलाने का झांसा देकर 90 लाख रुपए ऐंठने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 31 मई को परिवादी मुमताज खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लक्ष्मी काइन एवं एक्सपीसी माइनिंग कंपनियों के डायरेक्टर पवन ठाकुर व मृदुला ठाकुर ने उससे क्रिपटो करेंसी में पैसा लगाने व उस राशि से तीन-चार गुना फायदा दिलाने का झांसा देकर करीब 90 लाख रुपए ठग लिए। इस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रतन सिंह के निर्देशन में आश मोहम्मद सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा, जयपुर के सुपरविजन में थाना झोटवाडा पर गुर भूपेन्द्र सिंह थानाधिकारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक गुरुदत सैनी तथा कांस्टेबल सोनाराम व शेरसिंह की टीम बनाई गई। टीम ने आरोपी पवन ठाकुर (48) पुत्र जयपाल सिंह राजपूत व मृदुला ठाकुर (39) पत्नी पवन कुमार राजपूत निवासी निवासी एटीएस सोसायटी, शक्ति खंड थाना इन्द्रापुरम गाजियाबाद यूपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 6 हजार से अधिक लोगों से कई करोड़ों रुपए ठगने की वारदात स्वीकार की है। उनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
ऐसे करते थे ठगीआरोपी लक्ष्मी काइन एवं एक्सपीसी माइनिंग कम्पनियां संचालित कर रहे हैं। इसमें वेबसाइट पर प्रचार कर दो-तीन गुना लाभ व मल्टीलेवल मार्केटिंग का लालच देकर पैसे जमा कराते। पैसे के बदले ज्वैलरी, हाथ की घड़ी, कपड़े, जूते आदि सामान का लालच देकर सात हजार से 7 लाख तक की एंट्री आईडी बनावाने के नाम पर कंपनी व व्यक्तिगत खातों में पैसे जमा करवा लेते हैं। बाद में तरह-तरह के झांसे देते और पैसे नहीं लौटाते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार