BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पत्नी के सामने दलित किसान को जिंदा जलाया, चार गिरफ्तार

पत्नी के सामने दलित किसान को जिंदा जलाया, चार गिरफ्तारभोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव में एक दलित किसान की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। दबंगों ने पत्नी के सामने दलित को जिंदा जलाया है। मरने वाले दलित किसान की उम्र 70 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव है। गांव में शांति बहाली के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक की विधवा के बयान के हवाले से पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय किसान किशोरीलाल ने खेती के लिए पट्टे पर जमीन ली थी। 

 

गांव के कुछ दबंग उसके पट्टे की जमीन पर खेती करना चाह रहे थे, लेकिन दलित किसान इसके लिए तैयार नहीं था। उसका कहना था कि अगर वह उस जमीन पर खेती नहीं करेगा तो वह पट्टे की रकम कैसे चुका पाएगा। साथ ही उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का भी संकट आ जाएगा। पिछले दिनों दबंग ट्रैक्टर लेकर उसी पट्टे की जमीन पर जुताई करने पहुंच गए। दलित किसान ने इसका विरोध किया तो यह बात उन्हें नागवार गुजरी। 

 

गांव का दबंग कुछ लोगों को लेकर दलित किसान के खेत पर पहुंचे और पहले उसे मारा-पीटा। उस वक्त वहां दलित की पत्नी भी मौजूद थी। वह दबंगों के हाथ-पांव जोड़ती रही, लेकिन दबंगों का कलेजा नहीं पसीजा। उन्होंने केरोसिन छिडक़कर दलित बुजुर्ग को जिंदा जला दिया। बुजुर्ग के शरीर में पूरी तरह आग फैलने तक दबंग वहीं खड़े रहे। आखिरकार आस-पास के लोगों की मदद से आग बुझाई और बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। 

 

यहां डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग का शरीर करीब 90 फीसदी झुलस गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। दबंगों की इस हरकत के बाद इलाके के सारे दलित अस्पताल के सामने इक्कठा हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसके हरकत में आई पुलिस ने आरोपी तीरन यादव, प्रकाश, बलवीर और संजू यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी गांव से भागने की फिराक में थे, लेकिन दलितों के विरोध के बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी तीरन यादव स्थानीय बीजेपी नेता बताया जा रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More