देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
फगवाडा। फगवाड़ा में रहने वाला संदीप सिंह उर्फ सैंडी (32) को हर चीज का तमाशा बनाने का शौक था। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा सक्रिय संदीप ने अपनी ही मौत का तमाशा बना दिया। उसने खुदकुशी भी की तो फेसबुक पर लाइव होकर की। कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में पहचान बनाने वाले संदीप को पता नहीं क्या हो गया कि उसने ऐसा कदम उठाया। उसने लाइव होकर अपनी ही रिवाल्वर से को कनपटी पर लगाया। पहले तो दोस्त समझे कि कोई मजाक कर रहा है पर जब गोली चलने की आवाज के साथ संदीप फर्श पर गिर गया तो उन्हें पता चला कि यह संदीप का लाइव सुसाइड था।
अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। फिलहाल यही कहा जा रहा है कि पिछले कई दिनों से संदीप काफी परेशान था। शायद इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। अर्बन एस्टेट पुलिस के अधिकारी मुख्तियार सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
फेसबुक मार्केटप्लेस ने 1 बीएन यूजर्स का आंकड़ा पार किया
फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कुछ देर तक रहे ठप, यूजर्स को उठानी पड़ी परेशानी
कन्नड़ अभिनेत्री जयश्री रमैया ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान