BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने रविवार को अब तक की 126वीं डिकॉय कार्रवाई कर चाकसू स्थित रजिस्टर्ड विराज एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर उमाकांत धाकड़ को अनधिकृत सोनोग्राफी करते गिरफ्तार किया है। टीम ने वहां से रजिस्टर्ड सोनोग्राफी मशीन भी जब्त कर ली है। उल्लेखनीय है कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार रजिस्टर्ड सोनोग्राफी सेंटर पर रजिस्टर्ड सोनोलॉजिस्ट या चिकित्सक ही किसी भी मामले में सोनोग्राफी कर सकता है। इसके अतिरिक्त किसी तरह की सोनोग्राफी कानूनन अपराध है। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि कई दिनों से चाकसू में गर्भवती महिलाओं की अनधिकृत व्यक्ति द्वारा सोनोग्राफी कर लिंग जांच करने की सूचना मिल रही थी। सूचना के सत्यापन के बाद डिकॉय दल तैयार किया गया। दल ने डिकॉय गर्भवती महिला की रेफरल स्लिप तैयार कर विराज एक्स-रे एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर भेजा। वहां सेंटर संचालक उमाकांत धाकड ने डिकॉय गर्भवती महिला की सोनोग्राफी की। इशारा मिलते ही टीम ने उमाकांत को पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत अनधिकृत सोनोग्राफी करने के आरोप में गिरफ्तार कर काम में सोनोग्राफी मशीन जब्त कर ली।     साभार-khaskhabar.com

Read More

विजीलैंस ब्यूरो, पंजाब द्वारा आज राजस्व हलका माहड़ू, जि़ला पटियाला में तैनात पटवारी के सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी तेजिन्दर सिंह के साथ तैनात प्राईवेट व्यक्ति जे सिंह, जो उसके सहायक के तौर पर रखा हुआ था, को शिकायतकर्ता प्रगट सिंह, निवासी माहड़ू, जि़ला पटियाला की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त पटवारी और उसका सहायक ज़मीन का इंतकाल दजऱ् करने के बदले 20,000 रुपए की माँग कर रहा है और सौदा 19000 रुपए में तय हुआ है। उसने दोष लगाया कि उसकी तरफ से पहले ही 10,000 रुपए पहली किश्त के तौर पर उक्त पटवारी और उसके सहायक को दिए जा चुके हैं।   विजीलैंस द्वारा पड़ताल के उपरांत उक्त पटवारी के सहायक को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में दूसरी किश्त के 9,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग -अलग धाराओं के अंतर्गत दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके अगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

 मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामलों पर पोक्सो एक्ट पर अब कड़ी सजा होने लगी है। अलवर के बाद अब कोटा में पोक्सो एक्ट में आरोपी को उम्र कैद की सजा मिली है। 7 साल की नादान बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत अदालत ने ताउम्र कैद की सजा सुनाते हुए 1 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी जगदीश को पुलिस ने साल 2014 में 7 साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले अलवर में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिंटू को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। लुधियाना के अजीत नगर में एक महिला ने अपनी बेटी और बेटी के बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक, घर के अंदर एक रेलकर्मी कुलदीप कुमार का शव बरामद होने के एक दिन बाद मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और बेटी के 21 वर्षीय बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।  कुलदीप कुमार का शव शुक्रवार सुबह उनके घर से बरामद हुआ था। उनकी हत्या गला रेत कर की गई थी। आरोपियों की पहचान गीता कुमारी (41), सुधीक्षा (20) और सुधीक्षा के बॉयफ्रेंड तरुण तेजपाल (21) के रूप में हुई है। सुधीक्षा को इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है।  रिपोट्र्स के अनुसार पिता कुलदीप ने एक बार तरुण से बात करते पाए जाने पर सुधीक्षा का फोन तोड़ दिया था और इसी के बाद नाराज होकर वह पिछले चार महीने से इस वारदात को लेकर योजना बना रही थी।  प्रेमी से मिलने से रोकने पर सुधीक्षा ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। चौकाने वाली बात ये है कि सुधीक्षा ने अपनी मां और मृतक की पत्नी गीता को भी अपराध में शामिल होने के लिए यह कहते हुए तैयार कर लिया कि पिता कुलदीप उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।  पहली बार में हुए नाकाम... 18 जुलाई को तीनों लोगों ने कुलदीप की सोते समय हत्या की नाकाम कोशिश की। इसके बाद हत्या के लिए 2.5 लाख रुपए की फिरौती दी गई। इस बारे में बात करते हुए पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल ने कहा, ‘सागर नाम के एक शख्स और उसके तीन साथियों को इस काम के लिए सुपारी दी गई थी। शुक्रवार को कुलदीप कुमार की गला रेत कर हत्या कर दी गई।’ कमिश्नर ने बताया कि हत्या के बाद सुपारी किलर घर से दो फोन ओर एक मोटरसाइकिल भी ले गए ताकि यह मामला डकैती का लगे। सुबह होते ही गीता और सुधीक्षा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बाद में जांच के दौरान परिवार के वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई।   साभार-khaskhabar.com

Read More

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के वानी नगर निगम के बीजेपी पार्षद को पिछले तीन साल से एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने तथा उससे जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी धीरज दिगंबर पाठे (29) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पाठे जिले के वानी शहर में वासेकर लेआउट का रहने वाला है।  वानी पुलिस थाना के इंस्पेक्टर बालासाहेब खांडे के अनुसार पीड़िता भी उसी इलाके की रहने वाली है और उसने अपनी शिकायत में कहा कि वह बचपन से पाठे को जानती है। पाठे ने उससे शादी का वादा किया था। जब वह नाबालिग थी, पाठे तब से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसने कहा, 'लेकिन जब मैं बड़ी हुई और मैंने उससे शादी करने से मना कर दिया तो उसने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने मुझसे हर्जाने के तौर पर पांच लाख रुपए मांगे। मुझे बदनाम करने के लिए उसने मेरे नाम से एक फेसबुक अकाउंट खोला और उस अकाउंट से आपत्तिजनक मैसेज भेजे।'    साभार-khaskhabar.com  

Read More

पंचकूला। देश में आए दिन महिलाओं के ऊपर अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला हरियाणा के पंचकूला में अब तक की सबसे हैवानियत वाली घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, एक महिला के साथ 40 लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया है। पीडि़त महिला विवाहित बताई जा रही है। इस विवाहित पीडि़त महिला के साथ 40 लोगों ने चार दिन तक रेप किया है। वहीं, पीडि़ता किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी और पुलिस को इसकी सूचना दी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गैंगरेप की घटना एक सरकारी गेस्ट हाउस में हुई।  यहां पीडि़ता को बंधकर बनाकर रखा गया था। पीडि़ता के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद हैवानियत की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।  गैंगरेप पीडि़ता के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सरकारी गेस्ट हाउस पंचकूला के मोरनी इलाके में स्थित है। गेस्ट हाउस के आसपास का इलाका सुनसान है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो आरोपियों अरेस्ट किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लडक़ी का बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश नें जुट गई है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

भरतपुर। सेल टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर टैक्स चोरी कर हिंडौन सिटी माल लेकर जा रही एक टाटा 407 को पकड़ा है। यह चालक एक ही बिल्टी से कई बार माल सप्लाई करने का काम करता था। बुधवार को इस ट्रक में आगरा से हिंडौन सिटी की प्रमुख फर्म आरके ट्रेडर्स के लिए माल ले जाया जा रहा था। इस ट्रक को कर चोरी के मामले में सेल टैक्स विभाग की एंटीविजन टीम ने भरतपुर में राष्ट्रीय केवलादेव उद्यान घना के पास शीशम तिराहे पर पकड़ लिया और सेल टैक्स कार्यालय ले जाकरकागजात एवं टैक्स चोरी की जानकारी ली।    वाणिज्य कर विभाग की टीम ने ट्रक में चालक द्वारा रखी गई बिल्टी को चेक किया तो उसमें करीब 12 लाख रुपए की टैक्स चोरी करते हुए पाया है। पकड़े गए ट्रक में गोल्ड मोहर गुटखा के 99 कार्टन जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।    सेल टैक्स विभाग के संभागीय डिप्टी कमिश्नर राजेश चंद्र जैन ने बताया कि करीब 2 महीने से सूचना मिल रही थी कि आगरा से पान मसाला गुटका का माल करौली जिले के हिंडौन सिटी कस्बे में एक ही बिल्टी से निर्धारित समय में कई चक्कर लगाकर आरके ट्रेडर्स नामक फर्म को सप्लाई हो रहा है और सेल टैक्स विभाग को टैक्स चोरी कर चूना लगाया जा रहा है। इस पर विभाग को पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम बनाई गई। इसमें एंटीविजन के सीटीओ महावीरसिंह, एसीटीओ तेजराम मीणा सहित अन्य अधिकारियों को शामिल कर टीम को हाईवे पर लगाया गया। जहां एक टाटा 407 को रुकवाकर बिल्टी चेक की तो बिल्टी में निर्धारित समय में दूसरा चक्कर लगाते हुए पकड़ा। जैन ने बताया कि माल से भरी गाड़ी को जब्त कर लिया है। इससे करीब 12 लाख रुपए का टैक्स वसूल किया जाएगा।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। जनपद के कोतवाली वृंदावन के क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को घर मे अकेला पाकर अधेड़ ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नही हैवानियत के बाद मासूम को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने थाना वृंदावन में तहरीर दी है। वृंदावन कोतवाली अंतर्गत पानी घाट क्षेत्र में देवेश (काल्पनिक) अपनी पत्नी व मानसिक रूप से विक्ष्पित लगभग 22 वर्षीय पुत्री के साथ रहते हैं। देवेश के अनुसार बीती 13 जुलाई को वह भजन कीर्तन करने हरियाणा गये हुए थे।  वही पत्नी विमलेश काल्पनिक भी आस पड़ोस में भजन कीर्तन करती हैं आरोप है को बीती शाम 7 बजे विमलेश पड़ोस के ही एक घर में भजन कीर्तन करने गई हुई थी। और युवती घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के ही अधेड़ व्यक्ति अनिल ने किशोरी के घर जाकर पानी पीने के बहाने दरवाजा खुलवाया, और पानी मांगा। जब युवती घर में पानी लेने गई तभी आरोपी ने युवती को अकेला पाकर दुष्कर्म कर डाला। मासूम को अपनी हैवानियत का शिकार बनाने के बाद आरोपी अनिल ने पीड़िता को इस बारे में किसी को बताने पर उसे व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। और फरार हो गया। रात को भजन-कीर्तन कर घर पहुंची मां को मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने आप बीती बताई। जिसको सुन मां के पैरों तले जमीन निकल गयी। पत्नी ने आधी रात को ही पूरे घटनाक्रम से अपने पति को अवगत कराया। जिसके बाद हरियाणा से लौटे पीड़िता के पति ने आज थाना वृंदावन में पहुंचकर नामजद के विरुद्ध कोतवाली वृंदावन में तहरीर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

Read More

देहरादून। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देशभर में बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन नाबालिग बच्ची को लेकर खबरें सामने आती रहती है। अब देहरादून से आठ साल की मासूम से गैंगरेप की घटना सामने आई है। देहरादून के साहपुर में 9 से 14 साल के पांच नाबालिग लडक़ों ने एक 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि इन पांच बच्चों ने अश्लील वीडियो देखने के दो दिन बाद एक 8 साल की बच्ची का उसी के घर में ले जाकर गैंगरेप किया।   पुलिस ने घटना दर्ज कर पांचों लडक़ों को हिरासत में ले कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी लडक़े एक ही जगह के रहने वाले थे। पीडि़त लडक़ी भी उसी इलाके की थी। पीडि़त लडक़ी अपने घर के सामने खेल रही थी, जहां से आरोपी उसे घर के अंदर ले गए थे।    आरोपियों में से एक लडक़े ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अश्लील वीडियो देखने के दो दिन बाद इस घटना को अंजाम दिया। साहपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी लडक़ों को पता था कि लडक़ी उस समय घर में अकेली रहेगी। उन्होंने घटना को अंजाम देने का प्लान कुछ दिन पहले ही बना लिया था।    उन्होंने बताया कि आरोपी लडक़ों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। लडक़ों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया था। जिसके बाद आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार घर भेज दिया गया।      साभार-khaskhabar.com

Read More

बारां। अंता थाने के अंतर्गत गांव चेहड़िया में जनवरी में हुए खूनी संघर्ष के बाद दबंगों के डर से एक परिवार गांव छोड़कर चला गया था। पीड़ित परिवार ने पिछले माह मीडिया के समक्ष आकर अपना दर्द बयान किया तो प्रशासन हरकत में आया और दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि समझौता हुआ, लेकिन बाद में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो दबंगों ने समझोते से इनकार करते हुए धमकाना शुरू कर दिया और गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने इस मामले में सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार ने बारां में मीडिया के सामने अपना दर्द बयान किया था। पीड़ित परिवार के जयपुर निवासी मजहर बैग ने बताया कि मीडिया में बात आने के बाद अंता तहसील के एसडीएम और अंता थाने के डिप्टी और सीआई ने आनन-फानन में गांव के कुछ लोगों को बुलाकर पीड़ित परिवार और गांव के जिम्मेदार ओर खेलदार बिरादरी सांगोद के लोगों को बुलाकर राजीनामा करवा दिया। राजीनामे के बाद पीड़ित परिवार को पुलिस की निगरानी में गांव में छोड़ने की बात कही गई। राजीनामे की खबर अखबारों में छपने के बाद पुलिस ने भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और दूसरे दिन फिर दबंगों ने एलान कर दिया कि कोई राजीनामा नहीं हुआ है और कहा कि बिलाल बैग का परिवार अगर गांव में आया तो गोली मार दी जाएगी।  मजहर बैग का आरोप है कि उसके बाद कई बार थाने गए सीआई और एसडीएम से मिले और खतों और घरों तक उन्हें छोड़े जाने की बात कही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रशासन और दबंगों की मिलीभगत की वजह से हमें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रहा हैं और दूसरे जिले में पनाह लिए हुए हैं। मजहर बैग ने कहा अगर हमें हमारे घरों और खेतों पर 7 दिन में नहीं बसाया गया तो विधानसभा के सामने पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा। इसकी जिम्मेदारी जिला कलेक्टर, जिला एसपी, अंता एसडीएम, डिप्टी और सीआई की होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

संभल। उत्तरप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला यूपी के संभल में सामने आया है जहां दंबगों ने पहले महिला से रेप करने की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने घटना का विरोध किया है तो उन्होंने महिला को जिंदा जला दिया। हालांकि, पुलिस गैंगरेप की घटना से इनकार कर रही है। जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय पीडि़ता घर में अपनी 6 साल की बच्ची के साथ थी।  इस दौरान जहां चार लोग आ धमके और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। बाद में महिला ने जब इस बारे में अपने भाई को बताया तो उसने पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया। जैसे ही दबंगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पीडि़ता को जिंदा जला दिया। पीडि़ता का पति दिल्ली में काम करता है।  खबरों की मानें तो गांव के पांच दबंग महिला के साथ कई दिन से छेडख़ानी कर रहे थे। पीडि़ता के भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरे पास रात ढाई-तीन बजे के करीब कॉल आया तो बहन रोने लगी, मैंने पूछा कि क्या हो गया तो बहन ने कहा कि मेरे साथ चार-पांच लोगों ने बेइज्जती की है और बेइज्जती करने के बाद कह रहे हैं कि तुझे जिंदा जला के मारेंगे। इन्होंने बहन को बात करते हुए देख लिया और उसे जिंदा जला दिया।’  मृतक महिला के भाई ने बताया कि पुलिस को 100 नंबर पर बहन द्वारा कॉल की गई लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में परिजनों से एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है, तांकि आगे की कार्रवाई की जा सके और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकि है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नागौर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई कर 16 किलोग्राम अफीम बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही नशे की खेप मंगाने वाले मुख्य आरोपी को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। नागौर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वृत्ताधिकारी कुचामन विधाप्रकाश, थानाधिकारी परबतसर पुष्पेन्द्र बंशीवाल, थानाधिकारी खींवसर रमेश बिट्ठू, थानाधिकारी जायल अशोक बिशु की विशेष टीम बनाई गई। टीम को शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि फलौदी निवासी हजारीलाल सोनी अवैध मादक पदार्थों का धंधा करता है। उसने शुक्रवार को ट्रक से झारखंड से अवैध मादक पदार्थ की खेप फलौदी मंगवाई है। देशमुख ने बताया कि सूचना मिलते ही थानाधिकारी खींवसर ने तत्काल मुख्य आरोपी हजारीलाल सोनी को पकड़ लिया। एफसीआई गोदाम तिराहा, मेगा हाईवे परबतसर पर नाकाबंदी के दौरान ट्रक किशनगढ़ की तरफ से आया। पुलिस ने ट्रक रुकवाकर तलाशी ली। ट्रक चालक बालेसर निवासी हाकीम खां व खलासी लोहावट निवासी अयूब खान के कब्जे से ड्राइवर सीट के पीछे टूल बॉक्स से अफीम के एक-एक किलोग्राम के 16 पैकेट बरामद किए।      साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More