देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
थाना क्षेत्र के पिचुमर ग्राम पचायत के जहांगीरपुर गांव में बोरिग के कुए में लगी पीने के पानी की समरसेबल को ठीक करने उतरे कुए में तीन युवक जहरीली गैस के चलते बेहोश हो गए जिन्हें प्रशासन ने उपचार के लिए कुम्हेर सीएससी में भर्ती कराया गया ,जहां 25 वर्षीय एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार राकेश गुप्ता एवं थाना अधिकारी विजय सिंह मीणा मय पुलिस जाब्ते के गांव पहुंचे । तहसीलदार राकेश गुप्ता ने बताया कि जहाँगीरपुर गांव में पप्पू बंसल की बोरिग की कुइया में इन्होंने पीने के पानी के लगी समरसेबिल लगा रखी थी जो खराब हो जाने पर उसे ठीक करने के लिए गये थे तब ये हादसा हुआ । मोके पर पहुचे लोगो ने बताया की लकड़ी की सीढ़ियों के सहारे सुनील, कुइया के अंदर जाते ही बेहोश होकर गिर पड़ा ऊपर बैठे उसके भाई ने जब उसे आवाज लगाई तो उसका जबाव् नही देने पर बारी बारी से शैलेंद्र और दिनेश अंदर गए तो वे भी बेहोश हो गए कुए के ऊपर बैठे विनोद भी अंदर कुए के अंदर घुसने लगा तो उसे जहरीली गैस का आभास होने पर वह वापस लौट आया ,कुए पर मौजूद मृतक युवक के पिता द्वारा हल्ला हेल किया तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुच कर उन्हें रस्सियों के जरिये बाहर निकाला।
तहसीलदार राकेश गुप्ता ने बताया कि जहांगीरपुर गांव में एक कुएं में लगी बोरिंग में समरसेबल को सही करने के लिए सुनील पुत्र गिरीशरन जाटव की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि शैलेंद्र पुत्र गिरीशरन ,दिनेश पुत्र मंगतू जाटव ,विनोद पुत्र दामोदर को इलाज के लिए कुम्हेर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ दो जनों को उचित इलाज के लिये भरतपुर रेफर कर दिया गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक का मातम छा गया और परिजनों का हाल रो-रो कर बुरा हो गया मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है वही गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
ग्रामीणों के सजगता से बची दो युवकों की जान
कुइया में बेहोश पड़े दो युवकों की जान ग्रामीणों की सूझबूझ के चलते बचा लिया गया,घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण जब कुइया के पास पहुचे तो उन्होंने ऊपर से पानी डालकर युवकों को होश में लाकर उन्हें रस्सियों से बाहर निकाला गया। ऊपर से पत्थर और तिरपाल से बन्द थी कुइया,, लोगो ने बताया कि आवारा पशु और बच्चों के कारण कुइया को पत्थर की पटिया और तिरपाल से ढकने के कारण ऊपर से हवा के नही जाने से उसमें जहरीली गैस बनने की आशंका व्यक्त कर रहे है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब में जहरीली शराब से अब तक 113 लोगों की मौत, एक हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार
MATHURA : ’जहरीली’ हुई कालिंदी
MATHURA : सैफ्टी टैंक की जहरीली गैस की चपेट में आकर दो की मौत, एक गंभीर