BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : ’जहरीली’ हुई कालिंदी

मथुरा। कालिंदी कार्तिक मास में जहरीली हो गई हैं। पानी इतना विषेला हो गया है कि श्रद्धालु हाथ लगाने से डर रहे हैं। वहीं इसी पानी को गौकुल बैराज से आधा अधूरा ट्रीट कर घरों में भेजा जा रहा है। लोगों मंे इस बात को लेकर बेचैनी है कि कहीं कोई महामारी न फैल जाए। हालांकि नगर निगम की सप्लाई वाले पानी को कोई पीता नहीं हैं, फिर भी घरों तक तो यह पानी पहुंच ही रहा है। पिछले तीन दिन से यमुना में बेहद विषेला पानी आ रहा है। पानी की उपरी परत हरी हो गई है।  19 अक्टूबर को यमुना प्रदूषण से सम्बन्धित सभी विभागों की बैठक बुलाई गयी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बंगाली घाट से लेकर स्वामी घाट तक जमी हुई गन्दगी का निरीक्षण किया।
तीन दिन से यमुना में हो रहे भयंकर प्रदूषण से यमुना भक्तों सहित यमुना में विचरण करने वाले जीव भी विचलित हैं। बरसात के बाद इतनी मात्रा में प्रदूषित जल का आना, यमुना भक्तांे ंएवं पर्यावरण प्रेमियों के लिए चिन्ता का विषय बना हुआ है। साथ ही मथुरा की जनता को जलापूर्ति के लिए बने हुए साधनों से प्रदूषित जलापूर्ति से स्थानीय लोगों के जीवन के साथ खिलवाड की स्थिति बनी हुई है। साथ ही वर्तमान में हजारों विदेशी श्रद्धालु एवं हजारों की
संख्या में देश विदेश से कार्तिक स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यमुना का प्रदूषित जल उनकी भावनाओं को आहत कर रहा है। इन्हीं सब विषयों को लेकर तीन दिन से चिंतित तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष कान्तानाथ चतुर्वेदी व नगरनिगम पार्षद ब्रज पर्यावरण संरक्षक परिषद के महामंत्री रामदास चतुर्वेदी, लगातार स्थिति पर निगाह रखते हुए जलनिगम, और यम ुना कार्ययोजना के नोडल अधिकारी, सहित सम्बन्धित विभागों को अवगत करा रहे थे। लेकिन विभागीय कार्यो में व्यस्त अधिकारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। यमुना जल की बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए और अधिकारियों की उदासीनता से नगरनिगम पार्षद रामदास चतुर्वेदी ने ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक श्रीकान्त शर्मा को मथुरा, वृन्दावन के घाटों पर प्रदूषित जल और हो रही गन्दगी से अवगत कराया और प्रदूषित जल व गिरते हुए नालों की विडिया उनको भेजी, तो उर्जा मंत्री स ुबह 9ः30 बजे के करीब कान्तानाथ

उर्जा मंत्री ने दिया तीन दिन में शुद्ध पानी लाने का आश्वासन
रामदास चतुर्वेदी ने बातया कि उनकी शिकायत पर उर्जा मंत्री ने गंभीरता दिखाई है और यमुना की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उर्जा मंत्री ने यमुना के घाटों का अवलोकन करने के बाद आश्वासन दिया है कि हरियाणा सरकार से वार्ता करने के बाद तीन दिन के अंदर यमुना में पानी लाने का प्रयास किया जाएगा।

नोडल अधिकारी से की मुलाकात
रामदास चतुर्वेदी ने बताया कि कान्तानाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने यमुना कार्य योजना के नोडल अधिकारी एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार को स्थिति से अवगत कराया। इस पर एडीएम ने तुरन्त प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के महाप्रबन्धक अरविन्द कुमार को घाटों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा। प्रतिनिधि मंडल में तीर्थ पुरोहित समाज के उपाध्यक्ष पं.मुरलीधर शास्त्री, कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी, पार्षद प्रतिनिधि रामकिशन एडवोकेट, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, बालकिशन चतुर्वेदी, बादाम छाप आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More