BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी में महिला से गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया

यूपी में महिला से गैंगरेप के बाद जिंदा जलायासंभल। उत्तरप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध बढ़ते ही जा रहे है। ताजा मामला यूपी के संभल में सामने आया है जहां दंबगों ने पहले महिला से रेप करने की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने घटना का विरोध किया है तो उन्होंने महिला को जिंदा जला दिया। हालांकि, पुलिस गैंगरेप की घटना से इनकार कर रही है। जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय पीडि़ता घर में अपनी 6 साल की बच्ची के साथ थी। 

इस दौरान जहां चार लोग आ धमके और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। बाद में महिला ने जब इस बारे में अपने भाई को बताया तो उसने पुलिस में शिकायत करने का निर्णय लिया। जैसे ही दबंगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने पीडि़ता को जिंदा जला दिया। पीडि़ता का पति दिल्ली में काम करता है। 

खबरों की मानें तो गांव के पांच दबंग महिला के साथ कई दिन से छेडख़ानी कर रहे थे। पीडि़ता के भाई ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मेरे पास रात ढाई-तीन बजे के करीब कॉल आया तो बहन रोने लगी, मैंने पूछा कि क्या हो गया तो बहन ने कहा कि मेरे साथ चार-पांच लोगों ने बेइज्जती की है और बेइज्जती करने के बाद कह रहे हैं कि तुझे जिंदा जला के मारेंगे। इन्होंने बहन को बात करते हुए देख लिया और उसे जिंदा जला दिया।’ 

मृतक महिला के भाई ने बताया कि पुलिस को 100 नंबर पर बहन द्वारा कॉल की गई लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में परिजनों से एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है, तांकि आगे की कार्रवाई की जा सके और अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकि है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More