BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चंडीगढ़/जयपुर। अफसर बनने के बाद जब बिन्नी ने अपने पिता को अपने बैचमेट IAS गुरप्रीत से शादी करने की इच्छा के बारे में बताया तो पिता ने राजी खुशी मंजूरी दे दी। उन्हें पता था कि बेटी का फैसला सही ही होगा लेकिन उन्हें पता नहीं था कि बेटी का ये फैसला गलत था। इसका अहसास उनकी बेटी को भी बाद में हुआ। आखिर में उन्हें पता चला कि बेटी ने ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया जिससे वह हमेशा के लिए उनसे दूर हो गई।  यह पीड़ा खुदकुशी करने वाली भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी बिन्नी शर्मा के पिता चन्द्रमोहन शर्मा की थी। उन्होंने इस सुसाइड केस में एक लड़की की क्लिपिंग भी पुलिस को दी है। पुलिस को उस लड़की की भी तलाश है। पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास कर रही है। चन्द्रमोहन का आरोप है कि घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में उन्होंने लड़की के बयान, स्थायी पते और मोबाइल नंबर तक पुलिस को उपलब्ध करा दिए।    साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। पुलिस थाना विद्याधर नगर में 18 वर्षीय निशा देवानी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विद्याधर नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार निशा देवानी 6 जनवरी को अपने निवास स्थान मकान नम्बर सी 458 पुराना विद्याधर नगर जयपुर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। जो वापस घर नहीं आई। उसका रंग सांवला, कद 5 फिट 3 इंच है। गुम होने के समय ग्रे कलर का जींस, लाल रंग की टी शर्ट व पैरों में सैन्डल पहने हुए है। उसके संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना थानाधिकारी पुलिस थाना विद्याधर नगर के दूरभाष नम्बर 0141-2232900 पर दी जा सकती है। पुलिस ने निशा देवानी की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर उसका छायाचित्र एवं हुलिया जारी करते हुए आमजन से उसकी तलाश में सहयोग करने की अपील की है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। एक करोड़ रुपए से ज्यादा के नकली नोट लेकर साेना-चांदी खरीदने आए तीन शातिर ठगों को शहर में हरमाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयपुर कमिश्नरेट की सीआईयू टीम में शामिल कांस्टेबल अविनाश व रामनिवास की सूचना पर की गई। पुलिस ने ठगों के कब्जे से एक करोड़ रुपए से ज्यादा के दो-दो हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए है। डीसीपी (पश्चिम) अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजयपाल बाजिया(29), आरोपी सुल्तान सिंह जाट (35) व योगेश लाम्बा (19) है। ये तीनों तस्कर सीकर जिले के रींगस थाना इलाके में लाम्पुआ गांव में अलग-अलग ढाणियों के रहने वाले है। इसके कब्जे से नकली नोटों के अलावा बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है और आईपीसी 420 के तहत हरमाड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

चूरू/जयपुर। चूरू जिले की थाना राजगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मंगलवार की शाम ट्रक में परिवहन कर ले जाई जा रही पंजाब एवं अरुणाचल में निर्मित 25 लाख रुपए मूल्य की अवैध शराब बरामद कर ट्रक को जब्त किया है। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक जिला चूरु राममूर्ति जोशी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी के दौरान राजगढ़ पुलिस ने हिसार की ओर से आ रहे बंद बॉडी ट्रक को रोकने का इशारा किया, लेकिन ट्रक चालक ट्रक को तेज गति से राजगढ़ की ओर भगाने लगा। पीछा करने पर ट्रक चालक ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा कर खेतों में खड़ी बाजरे की फसल में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।    साभार-khaskhabar.com

Read More

चंडीगढ। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने जिला जींद से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 313 किलाग्राम से अधिक चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष निवासी डूमरखां खुर्द, जिला जींद के रूप में की गई है। गिरफतार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि वह नशीला पदार्थ मध्यप्रदेश से लेकर आता था तथा इसे जींद, कैथल व नरवाना क्षेत्र में सप्लाई करता था। वह इसे 2500 रुपए किलोग्राम के हिसाब से मंगवाता था व भारी मुनाफे के साथ बेचता था।    पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने एसटीएफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा राज्य में ड्रग की तस्करी को रोकने व ऐसी प्रथाओं में शामिल या समर्थन करने वाले लोगों के खिलाफ कानून अनुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से निडरता से आगे आकर नशा तस्करों से संबंधित जानकारी सांझा करने का आह्वान करते हुए कहा कि ड्रग के खिलाफ इस जंग को आमजन के सक्रिय सहयोग से जीता जा सकता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बारां। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कवाई थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में नशे का सामान जब्त किया है। आपको बता दें कि पुलिस कप्तान ने जिले में अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहे लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रखा है। इस अभियान के दौरान कवाई थाना पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो कार को रुकवाने के लिए इशारा किया, लेकिन चालक ने पुलिस को देख गाड़ी की स्पीड कम करने के बजाय बढ़ा दी और गाड़ी भगा ले गया। इस पर पुलिस ने कार का पीछा किया और कई किलोमीटर आगे जाकर कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली। पुलिस को कार में अवैध रूप से डोडा-चूरा रखा मिला। पुलिस के अनुसार कार से करीब एक क्विंटल डोडा-चूरा बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार में सवार दो लोगों को पकड़ा है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आई सास की दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, चेरिया बरियारपुर का रहने वाला लक्ष्मण सहनी अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए मंगलवार को अपने ससुराल बहोरचक गांव पहुंचा था। किसी बात को लेकर रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसकी सास फूलकुमारी देवी (५०) ने बीच-बचाव करने का प्रसास किया, जिस पर गुस्साए लक्ष्मण ने सास को ही गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गया। बखरी के थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। पुलिस थाना ज्योतिनगर में 20 वर्षीय पूजा के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ज्योतिनगर थाने में चंद्रवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री कुमारी पूजा 25 अगस्त को रात करीब 1 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जो अब तक घर नहीं लौटी। उसका रंग गेहुआं, कद 4 फिट 6 इंच, गठीला बदन है। गुम होने के समय वह स्लेटी कलर का सलवार सूट, बादामी रंग की जर्सी व पैरों में काली चप्पल पहने हुए है। पुलिस ने पूजा की गुमशुदगी दर्ज कर उसका छायाचित्र एवं हुलिया जारी कर आमजन से उसकी तलाश में सहयोग करने की अपील की है। उसके संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना थानाधिकारी पुलिस थाना ज्योतिनगर के दूरभाष नम्बर 0141-2741844 पर दी जा सकती है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले महीने की 7 जुलाई को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन के कोच से करीब 40 साल की एक महिला की मौत की गुत्थी रेलवे पुलिस से सुलझा ली है। पुलिस पहले जांच में इसे डकैती का मामला मान रही थी, लेकिन इस हत्याकांड में आरोपी मृत महिला का पति ही निकला है। मृत महिला के पति ने उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिस को महिला के पति पर जब संदेह हुआ तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दरअसल, आरोपी पति ने एलआईसी पॉलिसी के पैसे के लिए महिला की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एलआईसी से मिलने वाले पैसे से दोबारा शादी करने की योजना थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपी की पहचान गोरखपुर के रहने वाले अब्दुल हाकिम अंसारी (52) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक शखस ने मामूली झगड़े में पूरा परिवार तबाह कर दिया। इस झगड़े में परिवार के पांच लोगों की मौत हुई है। उस आदमी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद अपनी तीनों बेटियों को मारा और फिर खुद ने फांसी लगा ली। मरने वालों में 8 साल की बेटी प्रीति, पत्नी श्वेता, 3 साल की बेटी श्रेया और 6 साल की बेटी शिवानी है। एक साथ 5 लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मनोज और उनकी पत्नी के बीच घरेलू कलह हुई थी जिसके बाद मामला 5 लोगों की मौत तक पहुंच गया।     साभार-khaskhabar.com

Read More

सवाई माधोपुर। दुकानदार ने एक नाबालिक छात्र के साथ किया कुर्कम किया। दुकानदार लंबे समय से छात्र के साथ यह कृत्य लंबे समय से कर रहा था। कोतवाली थाना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  घटना खिलचीपुर गांव की है जिसमें आरोपी चंद्र मोहन शर्मा है। वह वर्तमान में भाजपा का कार्यकर्ता है और भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पद पर भी रहा है। आरोपी पूर्व में भी कई छेड़खानी सहित अन्य कृत्य में शामिल रहा है। 2 दिन पूर्व छात्रा के साथ छेड़खानी की थी।      साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बाइक छोड़कर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश शातिर चोर गैंग के सदस्य हैं। बाद में पुलिस ने चोरों से माल खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण विकास पाठक ने पुलिस आयुक्तालय जयपुर दक्षिण में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर के.के. अवस्थी व थानाधिकारी मुहाना राजेश कुमार सिंह को चोरों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। इस पर एएसआई मुकेश कुमार, एचसी कैलाश चन्द, कांस्टेबल अभय कुमार सिंह, मुकेश कुमार, हंसराज, उमेश कुमार ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।    गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम मुकेश कुमार (19) पुत्र महेश चंद जाटव निवासी वास्तेकमई थाना सुकवाबाद जिला फिरोजाबाद यूपी, जगमोहन (19) पुत्र महेश पाल गुर्जर निवासी गांव मिल्केया दूधिया थाना नवाबगंज यूपी हाल किरायेदार मकान नं. 151 महावीर नगर सांगानेर, मजिद खान (18) पुत्र सत्तार खान जाति मुसलमान निवासी जाबड़ थाना फागी जिला जयपुर का होना बताया।    पुलिस ने उनसे मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो उनके पास नहीं मिले। पुलिस ने तीनों को थाने जाकर पूछताछ की तो मोटरसाइकिल चोरी की होना पाया गया। गहनता से पूछताछ करने पर करीब 70 मकानों से नकदी, मोबाइल चोरी की वारदात व एक मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। ये वारदातें जयपुर शहर के मुहाना, भांकरोटा, सांगानेर, सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में करना कबूल किया है। साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More