देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले महीने की 7 जुलाई को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन के कोच से करीब 40 साल की एक महिला की मौत की गुत्थी रेलवे पुलिस से सुलझा ली है। पुलिस पहले जांच में इसे डकैती का मामला मान रही थी, लेकिन इस हत्याकांड में आरोपी मृत महिला का पति ही निकला है। मृत महिला के पति ने उत्तम नगर पुलिस स्टेशन में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस को महिला के पति पर जब संदेह हुआ तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दरअसल, आरोपी पति ने एलआईसी पॉलिसी के पैसे के लिए महिला की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एलआईसी से मिलने वाले पैसे से दोबारा शादी करने की योजना थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की पहचान गोरखपुर के रहने वाले अब्दुल हाकिम अंसारी (52) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला