BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नाबालिग लड़के से अधेड़ मौलवी ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

नाबालिग लड़के से अधेड़ मौलवी ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, गिरफ्तारलखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक अधेड़ उम्र के मौलवी द्वारा नाबालिग लड़के से जबर्दस्ती अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित की सूचना पर बाराबंकी जीआरपी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुल्ला अहमद अली को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मज़ार के मौलवी ने 16 साल के नाबालिग के साथ जबर्दस्ती अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़ित बालक हरदोई ज़िले का रहना वाला है। घर में सौतेली मां से परेशान होकर बालक बाराबंकी भाग आया। बारिश होने की वजह से वह बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास बनी मजार पर रुक गया। पुलिस ने बताया कि मजार पर रहने वाले अहमद अली ने बच्चे को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और चाय नाश्ता कराने के बाद उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने को कहा। बालक ने मना किया तो अहमद ने उसके साथ जबर्दस्ती अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया।

 

पीड़ित ने रेलवे परिसर में बने जीआरपी थाने में पहुंच कर अपनी आप बीती सुनाई। शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर जाकर दबिश दी, लेकिन आरोपी उस वक़्त फरार हो गया था। जीआरपी पुलिस ने मेडिकल जांच कराने के लिए पीड़ित को जिला अस्पताल भेज दिया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More