BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लेने गया था पत्नी को, जानें- ऐसा क्या हुआ सास को मार दी गोली

लेने गया था पत्नी को, जानें- ऐसा क्या हुआ सास को मार दी गोलीबेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आई सास की दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, चेरिया बरियारपुर का रहने वाला लक्ष्मण सहनी अपनी पत्नी की विदाई कराने के लिए मंगलवार को अपने ससुराल बहोरचक गांव पहुंचा था। किसी बात को लेकर रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसकी सास फूलकुमारी देवी (५०) ने बीच-बचाव करने का प्रसास किया, जिस पर गुस्साए लक्ष्मण ने सास को ही गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी फरार हो गया। बखरी के थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More