BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे अपराधियों के लिए सेफ क्राइम जोन बनता जा रहा है। अपराध करने और षवों को ठिकाने लगाने के लिए अपराधी यमुना एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर रहे हैं।

Read More

शिमला। हिमाचल के रोहड़ू में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दादा ने अपनी की पोती के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने एक बार नहीं बल्कि कई बार नाबालिग पोती से मुंह काला किया। जब मामला पुलिस में दर्ज हुआ तो घर से फरार हो गया, लेकिन कड़ाके ठंड सहन नहीं कर पाया और देर रात खुद ही घर आ गया। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है।    बता दें, पुलिस थाना चिडग़ांव के तहत पड़ते एक गांव में 55 वर्षीय दादा ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग पोती से कई बार दुराचार किया। आरोपी और नाबालिग अपने माता-पिता के साथ अलग-अलग घर में रहती है। माता-पिता की गैरहाजिरी में आरोपी दादा उसके घर आता था और बहला फुसलाकर उससे दुराचार करता था। दादा की इस हरकत की पोल तब खुली जब आठवीं में पढऩे वाली नाबालिग ने अपने माता-पिता को सारी बात बताई।    माता-पिता नाबालिग को लेकर पुलिस थाना चिडग़ांव पहुंच और मामले की शिकायत की। पुलिस ने नाबालिग पोती के बयान के आधार पर आरोपी दादा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी दादा घर से फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने जाल बिछा दिया। साधे कपड़ों में पुलिस जवान आरोपी के घर के बाहर तैनात कर दिए। कडक़ड़ती ठंड से बचने के लिए जब वह देर रात घर लौटा तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।    साभार-khaskhabar.com

Read More

लुधियाना। देश में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अपराध बढते ही जा रहे है। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना में सामने आया है। यहां पर सगे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप कर डाला। पीडि़ता ने घटना के बारे में पिता को बताया लेकिन पिता ने कार्रवाई करने की बजाए उसे टाल दिया। पीडि़ता अकेली ही गांव चली गई। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर कर पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दी।  उसकी शिकायत पर पुरानी दिल्ली रेलवे पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और उसे आगे की कार्रवाई के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर को भेज दिया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना डेढ़ महीने पुरानी है। पीडि़ता घर में अपने भाई के साथ थी। उनके माता-पिता घर पर नहीं थे।  इस बीच भाई ने ही अपनी बहन के साथ रेप कर डाला था। जब पिता घर पर आया तो पीडि़ता ने बात अपने पिता को बताई लेकिन पिता ने कोई एक्शन नहीं लिया था। इसके बाद वह लुधियाना छोड़ कर अपने गांव जाने लगी। जब वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे एक युवती से जान-पहचान हुई।  उस युवती को उसने सारी घटना बताई, जिसके बाद उक्त युवती उसे पुरानी दिल्ली स्थित रेलवे पुलिस थाने ले गई थी, जहां उसकी शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। घटना लुधियाना की होने के कारण उसे डाक द्वारा लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेज दिया था। एएसआई का कहना है कि उन्हें एफआईआर मिल गई है, जोकि दर्ज कर ली गई है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की जांच कर आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।     साभार-khaskhabar.com

Read More

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है और एक ऐसा ही मामला शाहजहांपुर जिले में सामने आया है। यहां एक युवक ने महिला को डरा धमकाकर उससे साथ लगभग एक महीने तक दुष्कर्म किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ एस चिनप्पा ने सोमवार को बताया कि थाना आर सी मिशन क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय एक विवाहित महिला के मोबाइल पर कुछ समय पहले एक अनजान नंबर से फोन आया।  कुछ दिनों में महिला और फोन करने वाले युवक के बीच जान पहचान हो गई और दोनों के बीच बात होने लगी। एसपी चिनप्पा ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि कुछ समय पहले आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसने बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह सिलसिला एक माह तक चलता रहा है।  उन्होंने बताया कि युवक से परेशान होकर महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। इसके बाद कल रविवार शाम पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज गया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिंश दे रही है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

कन्नूर। देश में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अपराध बढते ही जा रहे है। हाल ही में केरल के कन्नूर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दसवीं कक्षा में पढने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोप पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लडक़ी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में नाबालिग के पिता भी शामिल था। सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग के साथ कई मौकों पर कई बार बलात्कार किया गया, रेप करने वालों में लडक़ी का पिता भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी पिता को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अपराध में कम से कम 20 लोग शामिल थे। दसवीं कक्षा में पढऩे वाली लडक़ी ने बताया कि पिछले दो सालों में मेरे पिता ने कई बार मेरा रेप किया। लडक़ी ने यह भी बताया कि नवंबर के महीने में भी 4 लोगों ने उसके साथ रेप किया।  एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इनमें से एक आदमी सोशल मीडिया के माध्यम से लडक़ी का दोस्त बना था और बाकी के तीन लोग इसी के दोस्त हैं। यह मामला तब सामने आया जब सोमवार को लडक़ी की मां ने शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने बताया कि जब लडक़ी का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा, तब इस बारे में उसके भाई को पता चला। भाई ने अपनी बहन से इस मामले में बात की तब जाकर मां को भी घटना की पूरी जानकारी मिली।   साभार-khaskhabar.com

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के थोरइपक्कम पुलिस स्टेशन में तैनात एक हैड कांस्टेबल किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंग हाथ पकड़ा गया। जिसके बाद शीर्ष अधिकारियों ने उसे हटाकर विभागीय जांच बिठा दी है। इस सिपाही को युवाओं के एक समूह ने शनिवार की रात पल्लीकरनाई इलाके में एक बस के पीछे किन्नर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था। इन छात्रों ने सिपाही का विरोध किया और इसका विडियो बना लिया था। स्थानीय लोगों ने सिपाही सतीश सत्यराज का विरोध किया और उसके वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से यह शिकायत कर रहे थे कि कुछ किन्नर पल्लीवरम रेडिअल रोड पर रात के समय यात्रा कर रहे लोगों के साथ बदतमीजी करते हैं और पैसा वसूलते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में लूट की भी कई वारदातें हो चुकी हैं। पल्लीकरनाई में रहने वाले चंद्रशेखर ने कहा, हमने यह मुद्दा पुलिसकर्मियों के साथ उठाया था लेकिन वे घूस लेते हैं और इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं देते हैं। हमें संदेह है कि वे दोषियों के साथ मिले हुए हैं। शनिवार की रात कुछ युवकों ने देखा कि हेड कॉन्स्टेबल किन्नरों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद वह कथित रूप से एक किन्नर को बस के पीछे ले जाते हैं। युवकों ने इस पूरे घटनाक्रम का विडियो बना लिया। पुलिसकर्मी ने युवकों से अनुरोध किया कि वे इस विडियो को डिलीट कर दें। जब स्थानीय लोगों ने उसके वाहन को नुकसान पहुंचाना शुरू किया तो वर्दी पहने पुलिस कॉन्स्टेबल वहां से भाग निकला। यही नहीं किन्नर भी पुलिसकर्मी के समर्थन में आ गए और विडियो बनाने से रोकने लगे। इसके बाद युवक कॉन्स्टेबल को पल्लीकरनाई पुलिस स्टेशन ले गए। सतीश को ट्रांसफर कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

दिल्ली। रोहिणी के नरेला इलाके में मंगलवार देर रात चलती कार में 12 वर्षीय मासूम के साथ गैंगरेप किए जाने के आरोप में तीन आरोपियों को दबोच लिया गया है। इन आरोपियों की पहचान रवि कुमार, मोहित और विनोद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार देर रात संदेह होने पर करीब एक बजकर 40 मिनट पर एक कार का पीछा कर उसे रुकवाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी लेने पर एक लडक़ी और तीन लोगों को कार में पाया गया। 2 वर्षीय लडक़ी ने आरोप लगाया कि तीनों व्यक्तियों ने उसके साथ रेप किया है। आरोपी और लडक़ी एक ही क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरा आरोपी चकमा देकर फरार हो गया। बाद में तीसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरूग्राम में पिछले सप्ताह 3 साल की मासूम से दुष्कर्म और बेरहमी से हत्या का आरोपी पकड़ा गया है। पकड़े गए युवक के खुलासे ने पुलिस के होश भी उड़ा दिए है। जांच में पता चला है कि वह सीरियल किलर है और खास तौर पर मासूम बच्च्चियों को अपना शिकार बनाता था। वह उन्हें चॉकलेट, मिठाइयां और अन्य चीजों का लालच देकर अपने पास बुलाता था और फिर अपने हवस का अंजाम देकर बेरहमी से उनकी हत्या कर देता था।  पूछताछ में युवक ने अब तक 9 मासूम बच्चियों से रेप और हत्या की बात कबूली है। इन बच्चियों की उम्र 3 से 8 साल के बीच थी। इनमें 3 मामले गुडग़ांव के, 1 ग्वालियर, 1 झांसी और 4 दिल्ली की बच्चियां शामिल हैं। गुडग़ांव पुलिस अब दिल्ली, ग्वालियर व झांसी पुलिस से संपर्क कर केस की जानकारी जुटा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने गुरुग्राम रेप व मर्डर केस में जिस आरोपी को पकड़ा है, वह 20 साल का युवक है और उसका नाम सुनील बताया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने जो कुछ भी बताया, वह दिल को दहला देने वाला है। पुलिस के मुताबिक, रेप से पहले वह ईंट से मारकर मासूम बच्चियों के पैर तोड़ देता था।आपको बता दें कि 12 नवंबर की सुबह सेक्टर-66 एरिया में तीन साल की मासूम का शव सडक़ किनारे मिला था। वह 11 नवंबर की दोपहर से गायब थी। रेप के बाद बर्बरता कर उसकी हत्या की गई थी। वारदात का आरोप पास की ही झुग्गी में रहने वाले युवक सुनील पर लगा था। पुलिस ने उसके जीजा और बहन और मां से पूछताछ की। इसके बाद शनिवार देर रात उसे झांसी के मगरपुर गांव से अरेस्ट किया गया।   9 बच्चियों से रेप के बाद हत्या करने वाले दरिंदे सुनील का वारदात करने का तरीका भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है। भंडारे या अन्य सुनसान स्थान से वह बच्ची को कुरकुरे या चॉकलेट दिलाने के बहाने साथ ले जाता था और सुनसान स्थान पर ले जाकर वह सबसे पहले बच्ची की टांग तोड़ देता था, ताकि वह भागने न पाए। इसके बाद दरिंदगी से रेप करता और फिर सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर देता। शव को कभी मौके पर तो कभी अगल बगल फेंक देता था। वारदात के बाद वह शराब पीकर एंजॉय करता था।   साभार-khaskhabar.com

Read More

गुरुग्राम। इंडिगो एयरलाइन की सिक्योरिटी विंग में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करने वाली एक महिला ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित एक गेस्ट हाउस में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते शुक्रवार की है।  खबरों के मुताबिक कर्मचारी ने ये कदम सुशांत लोक के एक गेस्ट हाउस में उठाया। बताया जा रहा है कि महिला एक ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए असम से आई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने गुरुवार देर रात गेस्टहाउस रूम में आत्महत्या कर ली है। पीडि़ता का नाम मौसमी गौतम बताया जा रहा है। पीडि़ता की मौत की जानकारी शुक्रवार दोपहर को हुई, जब गेस्टहाउस का स्टाफ को पीडि़ता के कमरे से कोई हलचल नहीं मिली। शुक्रवार दोपहर गेस्टहाउस के कर्मचारी ने मौसमी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसके कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद स्टॉफ ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पीडि़ता सीलिंग फैन से लटकती मिली। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  पुलिस ने बताया कि मौसमी की शादी हो चुकी है और उसकी एक 8 साल की बेटी भी है। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके पति को दे दी है। बता दें कि मृतका मौसमी दिसपुर की रहने वाली है और इंडिगो के सिक्योरिटी विंग में काम करती है। बता दें, मौसमी गौतम तीन दिनों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए यहां आई हुई थी।    पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उसका ट्रेनिंग प्रोग्राम खत्म हो गया था और शुक्रवार को उसे असम के लिए रवाना होना था। बता दें कि मामला सुशांत लोक स्थित एक गेस्ट हाउस का है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के आने बाद शव का परीक्षण किया जाएगा। पुलिस इंस्पेक्टर अजय वीर भड़ाना ने बताया कि हम महिला के परिवार का इंतजार कर रहे हैं। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हमने मामले में एक रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसका फोन जब्त कर लिया गया है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ट्रेन के अंदर सिगरेट पीने की मना करने पर एक युवक ने गर्भवती महिला की हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक, ट्रेन को शाहजहांपुर में रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।    राजकीय रेलवे पुलिस के शाहजहांपुर थाना प्रभारी एके पांडेय ने शनिवार को बताया कि पंजाब से चलकर बिहार जा रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चिंता देवी (45) अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए बिहार जा रही थीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात उसी बोगी में सोनू यादव ने सिगरेट पीना शुरू किया तो चिंता देवी ने उसे मना किया।    विवाद बढऩे पर यादव ने महिला की गर्दन दबाकर हत्या कर दी। पाण्डेय ने बताया कि सूचना पर ट्रेन को शाहजहांपुर में रोका गया और महिला को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।     साभार-khaskhabar.com

Read More

छपरा। बिहार के छपरा में एक आरपीएफ के जवान ने महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामला वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए वाराणसी मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 29 अक्टूबर की रात गोपालगंज की रहने वाली विवाहिता 18 वर्षीय युवती भटककर छपरा जंक्शन आ गई थी। पीड़िता इन दिनों अपने मायके सीवान में रहती है। देर रात जंक्शन पर आरपीएफ जवान महिला को चाइल्ड वेलफेयर समिति को सौंपने ले गए, लेकिन समिति ने वहां कोई महिलाकर्मी नहीं होने की बात कहकर उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे वापस लाया गया। आरोप है कि आरपीएफ का जवान अशोक सिंह ने पोस्ट में ही विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दूसरे दिन पीड़िता को जब बालिका आवासगृह भेजा गया, तब पीड़िता ने अपन आपबीती सुनाई। सारण जिला के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के बयान पर शुक्रवार को महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

हमीरपुर। देश में आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ रेप और छेडख़ानी की घटनाएं घट रही है। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अब तक सवाल उठ रहे थे। वहीं अब जानवरों की भी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में इंसान ने अपनी हवस मिटाने के लिए बकरी को अपना शिकार बना लिया।  इस घटना के बाद उसकी चर्चा अब लोगों के जुबान पर है और सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर बकरी मालिक ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक मौदहा कस्बे के तकिया मोहल्ले में एक युवक ने पशुशाला में घुसकर बकरी के साथ कुकर्म किया। वहीं जब युवक बकरी के साथ कुकर्म कर रहा था तो उसकी आवाजें सुनकर पशु मालिक और उसके अन्य साथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा तो मामले पर से पर्दा उठा। इस घटना के बाद पशुशाला के मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More