BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : RPF पोस्ट में विवाहिता से दुष्कर्म, इंस्पक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार : RPF पोस्ट में विवाहिता से दुष्कर्म, इंस्पक्टर समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंडछपरा। बिहार के छपरा में एक आरपीएफ के जवान ने महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामला वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए वाराणसी मंडल आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट ऋषि पांडेय ने आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 29 अक्टूबर की रात गोपालगंज की रहने वाली विवाहिता 18 वर्षीय युवती भटककर छपरा जंक्शन आ गई थी। पीड़िता इन दिनों अपने मायके सीवान में रहती है।

देर रात जंक्शन पर आरपीएफ जवान महिला को चाइल्ड वेलफेयर समिति को सौंपने ले गए, लेकिन समिति ने वहां कोई महिलाकर्मी नहीं होने की बात कहकर उसे रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसे वापस लाया गया। आरोप है कि आरपीएफ का जवान अशोक सिंह ने पोस्ट में ही विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के दूसरे दिन पीड़िता को जब बालिका आवासगृह भेजा गया, तब पीड़िता ने अपन आपबीती सुनाई। सारण जिला के पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि पीड़िता के बयान पर शुक्रवार को महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 

 

 

साभार-khaskhabar.com  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More