देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे अपराधियों के लिए सेफ क्राइम जोन बनता जा रहा है। अपराध करने और षवों को ठिकाने लगाने के लिए अपराधी यमुना एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर रहे हैं।
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को शव की सूचना स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि महिला की हत्या कर एक्सप्रेस वे पर शव को फेंका गया है।
बताया गया है कि सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 90 के पास महिला का शव होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर सुरीर पुलिस के अलावा एसपी देहात
यमुना एक्सप्रेस वे वाहनों की अवाजाही के बावजूद अपराधियों के लिए आसान टारगेट बनता जा रहा है। वारदात को अंजाम देना हो या वारदात के बाद सबूत एक्घ्सप्रेस वे पर छोड़ जाना, एक्घ्सप्रेस वे पर अपराधी बेखौफ होकर अपने मंसूबे पूर कर रहे हैं। रविवार सुबह एक्घ्सप्रेस वे पर सड़क किनारे युवती का शव मिलने से यही बातें लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल रविवार सुबह मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे पर एक युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर मौके पर आला अधिकारी पहुंच गए। माना जा रहा जा है कि उसकी हत्या करके शव को यहां फेक गया है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, सीओ विनय कुमार चैहान और इंसेक्टर अनूप सरोज घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस की एक टीम को नोएडा के लिए भेजा जा रहा है। वह उस क्षेत्र के थानों से पता करेगी कि उनके इलाके से कोई युवती तो गायब नहीं हुई है।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा