BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कन्नूर : नाबालिग लडकी से 20 लोगों ने किया रेप, हैवान पिता भी शामिल

कन्नूर : नाबालिग लडकी से 20 लोगों ने किया रेप, हैवान पिता भी शामिलकन्नूर। देश में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अपराध बढते ही जा रहे है। हाल ही में केरल के कन्नूर जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दसवीं कक्षा में पढने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लडक़ी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोप पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लडक़ी की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले में हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में नाबालिग के पिता भी शामिल था।

सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग के साथ कई मौकों पर कई बार बलात्कार किया गया, रेप करने वालों में लडक़ी का पिता भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी पिता को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अपराध में कम से कम 20 लोग शामिल थे। दसवीं कक्षा में पढऩे वाली लडक़ी ने बताया कि पिछले दो सालों में मेरे पिता ने कई बार मेरा रेप किया। लडक़ी ने यह भी बताया कि नवंबर के महीने में भी 4 लोगों ने उसके साथ रेप किया। 

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इनमें से एक आदमी सोशल मीडिया के माध्यम से लडक़ी का दोस्त बना था और बाकी के तीन लोग इसी के दोस्त हैं। यह मामला तब सामने आया जब सोमवार को लडक़ी की मां ने शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने बताया कि जब लडक़ी का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा, तब इस बारे में उसके भाई को पता चला। भाई ने अपनी बहन से इस मामले में बात की तब जाकर मां को भी घटना की पूरी जानकारी मिली।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More