BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इंडिगो एयरलाइन की महिला कर्मचारी ने असम से आकर की आत्महत्या

इंडिगो एयरलाइन की महिला कर्मचारी ने असम से आकर की आत्महत्यागुरुग्राम। इंडिगो एयरलाइन की सिक्योरिटी विंग में बतौर असिस्टेंट मैनेजर काम करने वाली एक महिला ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित एक गेस्ट हाउस में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते शुक्रवार की है। 

खबरों के मुताबिक कर्मचारी ने ये कदम सुशांत लोक के एक गेस्ट हाउस में उठाया। बताया जा रहा है कि महिला एक ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए असम से आई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने गुरुवार देर रात गेस्टहाउस रूम में आत्महत्या कर ली है। पीडि़ता का नाम मौसमी गौतम बताया जा रहा है। पीडि़ता की मौत की जानकारी शुक्रवार दोपहर को हुई, जब गेस्टहाउस का स्टाफ को पीडि़ता के कमरे से कोई हलचल नहीं मिली।

शुक्रवार दोपहर गेस्टहाउस के कर्मचारी ने मौसमी के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसके कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद स्टॉफ ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पीडि़ता सीलिंग फैन से लटकती मिली। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने अपने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

पुलिस ने बताया कि मौसमी की शादी हो चुकी है और उसकी एक 8 साल की बेटी भी है। पुलिस ने मामले की जानकारी उसके पति को दे दी है। बता दें कि मृतका मौसमी दिसपुर की रहने वाली है और इंडिगो के सिक्योरिटी विंग में काम करती है। बता दें, मौसमी गौतम तीन दिनों के ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए यहां आई हुई थी। 

 

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उसका ट्रेनिंग प्रोग्राम खत्म हो गया था और शुक्रवार को उसे असम के लिए रवाना होना था। बता दें कि मामला सुशांत लोक स्थित एक गेस्ट हाउस का है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवार के आने बाद शव का परीक्षण किया जाएगा। पुलिस इंस्पेक्टर अजय वीर भड़ाना ने बताया कि हम महिला के परिवार का इंतजार कर रहे हैं। घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हमने मामले में एक रिपोर्ट दर्ज कर ली है और उसका फोन जब्त कर लिया गया है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More