देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreलुधियाना। देश में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अपराध बढते ही जा रहे है। ताजा मामला पंजाब के लुधियाना में सामने आया है। यहां पर सगे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ रेप कर डाला। पीडि़ता ने घटना के बारे में पिता को बताया लेकिन पिता ने कार्रवाई करने की बजाए उसे टाल दिया। पीडि़ता अकेली ही गांव चली गई। दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतर कर पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत दी।
उसकी शिकायत पर पुरानी दिल्ली रेलवे पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और उसे आगे की कार्रवाई के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर को भेज दिया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना डेढ़ महीने पुरानी है। पीडि़ता घर में अपने भाई के साथ थी। उनके माता-पिता घर पर नहीं थे।
इस बीच भाई ने ही अपनी बहन के साथ रेप कर डाला था। जब पिता घर पर आया तो पीडि़ता ने बात अपने पिता को बताई लेकिन पिता ने कोई एक्शन नहीं लिया था। इसके बाद वह लुधियाना छोड़ कर अपने गांव जाने लगी। जब वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसे एक युवती से जान-पहचान हुई।
उस युवती को उसने सारी घटना बताई, जिसके बाद उक्त युवती उसे पुरानी दिल्ली स्थित रेलवे पुलिस थाने ले गई थी, जहां उसकी शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। घटना लुधियाना की होने के कारण उसे डाक द्वारा लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेज दिया था। एएसआई का कहना है कि उन्हें एफआईआर मिल गई है, जोकि दर्ज कर ली गई है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मामले की जांच कर आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
असम: खुद को CID अधिकारी बताकर नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर में नाबालिग से कुकर्म के बाद हत्या के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
यूपी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दी गर्भपात की गोलियां