BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ट्रेन में सिगरेट पीने से किया मना, युवक ने की महिला की हत्या

ट्रेन में सिगरेट पीने से किया मना, युवक ने की महिला की हत्याशाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में ट्रेन के अंदर सिगरेट पीने की मना करने पर एक युवक ने गर्भवती महिला की हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक, ट्रेन को शाहजहांपुर में रुकवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

राजकीय रेलवे पुलिस के शाहजहांपुर थाना प्रभारी एके पांडेय ने शनिवार को बताया कि पंजाब से चलकर बिहार जा रही जलियांवाला बाग एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चिंता देवी (45) अपने परिवार के साथ छठ पूजा के लिए बिहार जा रही थीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात उसी बोगी में सोनू यादव ने सिगरेट पीना शुरू किया तो चिंता देवी ने उसे मना किया। 

 

विवाद बढऩे पर यादव ने महिला की गर्दन दबाकर हत्या कर दी। पाण्डेय ने बताया कि सूचना पर ट्रेन को शाहजहांपुर में रोका गया और महिला को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More